Move to Jagran APP

Nagar Nigam Agra: ताजनगरी में दो अक्टूबर से चलेगा विशेष सफाई, होंगे डस्टबिन भी वितरित

Nagar Nigam Agra 2 अक्टूबर गांधी जयंती से गांधीजी की पुण्यतिथि 30 जनवरी तक विशेष अभियान चलेगा। 2 अक्टूबर को प्रत्येक वार्ड में महास्वच्छता अभियान चलेगा। नगर आयुक्त निखिल टीकाराम और महापौर नवीन जैन खुद किसी वार्ड में जाकर निरीक्षण करेंगे।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 05:40 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 05:40 PM (IST)
Nagar Nigam Agra: ताजनगरी में दो अक्टूबर से चलेगा विशेष सफाई, होंगे डस्टबिन भी वितरित
नगर निगम के सदन बैठक को संबोधित करते मेयर नवीन जैन और नगरायुक्त निखिल टीकाराम।

आगरा, जागरण संवाददाता। शहर में गांधी जयंती से महा सफाई अभियान चलाया जाएगा। ये अभियान जनवरी 2021 तक चलेगा। बुधवार को नगर निगम के सदन में अफसरों की बैठक हुई थी। बैठक में डस्टबिन वितरण को लेकर भी निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मेयर नवीन जैन ने कहा कि शहर में युद्धस्तर पर डास्टबिन वितरण होगा। आधार कार्ड के साथ साथ वोटर आईडी कार्ड लेकर डस्टबिन वितरण होगा।डस्टबिन वितरण में धांधली न हो जाये इसके लिए नगर आयुक्ता निखिल टीकारात ने अपने मातहतों को निर्देश दिए। शहर भर में बन्द पड़े पिंक टॉयलेट पर भी चर्चा की गयी। महापौर ने पिंक टॉयलेट को सही करवाने के निर्देश दिये। एक सप्ताह में शहर के सभी पिंक टॉयलेट चालू कर दिए जाएंगे। शहर भर में मकानों के बाहर लगी प्लेट खराब पड़ी हैं। सभी प्लेट डेढ़ साल में ही खराब हो गइर्ं। इसे लेकर मेयर ने कम्पनी के अधिकारियों को लताड़ा। एफआईआर के साथ जेल भेजने की धमकी भी दी। कम्पनी के लोगों को एक महीने का समय दिया गया। मेयर ने बताया कि जो सेनेटरी इंस्पेक्टर और सुपरवाइजर एक जगह पर तीन साल से जमे हैं उन्हें हटाया जाएगा। सेनेटरी इंस्पेक्टर और सुपरवाइजरों को विशेष परिस्थितियों में ही हटाया जाएगा। वार्ड 61 में तीन सुपरवाइजर बदले गए।

loksabha election banner

यूं चलेगा महा अभियान 

2 अक्टूबर गांधी जयंती से गांधीजी की पुण्यतिथि 30 जनवरी तक विशेष अभियान चलेगा। 2 अक्टूबर को प्रत्येक वार्ड में महास्वच्छता अभियान चलेगा। नगर आयुक्त और महापौर खुद किसी वार्ड में जाकर निरीक्षण करेंगे । हर वार्ड में वरिष्ठ कर्मचारी सफाई अभियान के साथ प्रत्येक वार्ड में जाएंगे। इसके अलावा पालीथिन पर नगर निगम ढिलाई बरत रहा। पालीथिन प्रतिबंधित हैं इसके बाद भी सप्लाई हो रही है। छापामार कार्रवाई बन्द होनी चाहिए। कुछ जगह छापेमारी हो रही है कुछ जगह बन्द है। आगरा में पालीथिन पर लगे पूर्ण प्रतिबंधित। सेनेटरी इंस्पेक्टर और सुपरवाइजरों के साथ अभियान चलेगा। पालीथिन आगरा में बाहर से आयात हो रही है। उस पर शिकंजा कसा जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.