Move to Jagran APP

Coronavirus Vaccine: आगरा मंडल में टाप पर रहा मैनपुरी जिला, 90.58 फीसद हुआ वैक्सीनेशन

Coronavirus Vaccine रात 930 बजे तक चली प्रक्रिया 30980 ने लगवाई वैक्सीन। केंद्रों पर लोगों की भीड़ को देखते हुए रात 930 बजे तक वैक्सीनेशन का सिलसिला चला था। विशेष अभियान में 30980 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया था।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 28 Aug 2021 04:46 PM (IST)Updated: Sat, 28 Aug 2021 04:46 PM (IST)
Coronavirus Vaccine: आगरा मंडल में टाप पर रहा मैनपुरी जिला, 90.58 फीसद हुआ वैक्सीनेशन
रात 9:30 बजे तक चली प्रक्रिया, 30980 ने लगवाई वैक्सीन

आगरा, जेएनएन। शुक्रवार को हुए मेगा वैक्सीनेशन में मैनपुरी ने मंडल के सभी जिलों को पछाड़कर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। 30980 लाेगों के वैक्सीनेशन के साथ 90.58 फीसद रिकार्ड वैक्सीनेशन दर्ज किया गया है। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में मेगा वैक्सीनेशन का आयोजन कराया गया था।

loksabha election banner

मैनपुरी में 34200 लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचाया जा सके, इसके लिए जिले में 162 केंद्रों के जरिए सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। केंद्रों पर लोगों की भीड़ को देखते हुए रात 9:30 बजे तक वैक्सीनेशन का सिलसिला चला था। विशेष अभियान में 30980 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया था।

सीएमओ डा. पीपी सिंह का कहना है कि हमने लगभग लक्ष्य को प्राप्त किया है। पूरे आगरा मंडल में मैनपुरी में सर्वाधिक 90.58 फीसद वैक्सीनेशन हुआ है। यह अपने आप में एक रिकार्ड है। आने वाले समय में शासन के निर्देश पर संचालित होने वाले अभियान में इससे भी बेहतर प्रदर्शन का प्रयास किया जाएगा।

मंडल में वैक्सीनेशन की स्थिति

जिला, लक्ष्य, कुल प्राप्ति, फीसद

मैनपुरी, 34200, 30980, 90.58

आगरा, 82000, 73049, 89.08

मथुरा, 43200, 26495, 61.33

फीरोजाबाद, 43200, 18506, 42,84

डीएम ने बढ़ाया हौसला

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि सभी के सहयोग से बेहतर प्रदर्शन रहा। कोशिश करनी होगी कि शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति हो सके। उन्होंने कहा कि अब छह सितंबर को मेगा वैक्सीनेशन अभियान में 50 हजार लोगों को एक दिन में वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। इस अभियान में प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक को अपनी जवाबदेही निभाते हुए लोगों को वैक्सीनेशन सेंटरों तक लाना होगा। ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिले, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विधिवत प्रचार-प्रसार कराया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.