विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mainpuri Crime: तस्करों ने निकाला नया तरीका, सिलेंडर में छिपाकर हाे रही थी गांजा तस्करी

By Tanu GuptaEdited By:
Published: Sun, 18 Sep 2022 01:35 PM (IST)

Mainpuri Crime रविवार को पकड़ा गया मैनपुरी में तस्कारी किया जा रहा गांजा। पुलिस का मानना पकड़े गए तस्करों का ...और पढ़ें

मैनपुरी में रविवार सुबह सिलेंडर में छुपाकर ले जाया जा रहा गांजा पकड़ा गया।
मैनपुरी में रविवार सुबह सिलेंडर में छुपाकर ले जाया जा रहा गांजा पकड़ा गया।

मैनपुरी, दिलीप शर्मा। मैनपुरी में पुलिस ने गांजा तस्करों को पकड़ा है। कार में रखे सीएनजी गैस सिलेंडर में गांजा की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने पूरे मामले का भंडाफोड़ कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, एक साथी फरार हो गया। सिलेंडर से 37 किलो गांजा बरामद हुआ है।

वैगनआर में सवार युवक कर रहे थे तस्करी

रविवार सुबह मिली सूचना के बाद एसओ बिछवां अमित सिंह ने टीम के साथ भनऊ पुल के पास जा रही एक वैगनआर काे रोकने की कोशिश की, तो उसमें सवार तीन युवक भागने लगे। पुलिस ने दो को पकड़ लिया। कार की तलाशी ली गई तो डिग्गी में लगे सीएनजी सिलेंडर में पाइप कनेक्शन नहीं दिखाई दिया। इस पर पुलिस को संदेह हुआ। सिलेंडर को निकाल कर चेक किया गया तो उसका एक हिस्सा कटा हुआ था। जिसमें से 37 किलो गांजा बरामद हुआ। कार सवारों ने अपना नाम लखन निवासी गांव मऊ थाना न्यू आगरा, शिवम निवासी गांव पिड़पुर महेदिया थाना कायमगंज फर्रुखाबाद और अपने साथी का नाम मुकेश चौहान निवासी परसुरामपुर थाना किशनी बताया।

तस्करों के पास मिली चोरी की कार

आरोपितों ने स्वीकार किया कि उनका भागा हुआ साथी मुकेश चौहान पिछले कुछ समय से दिल्ली के रोशन विहार कालोनी में रह रहा है। मुकेश ने बिहार के किसी व्यक्ति से गांजा खरीदा था। जिसे सिलेंडर में रखकर तीनों लोग दिल्ली ले जा रहे थे। पुलिस ने तस्करों की कार को भी कब्जे में ले लिया है। बरामद कार चोरी की बताई जा रही है। एएसपी विजय पाल सिंह ने बताया कि फरार तस्कर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।