Move to Jagran APP

अंडर वॉटर खेलों में महाराष्ट्र का जलवा

आगरा: देश में पहली बार आयोजित अंडर वॉटर हॉकी और रग्बी की राष्ट्रीय चैंपियन में महाराष्ट्र का दबदबा रहा। महाराष्ट्र की टीम रग्बी और हॉकी की विजेता रही।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Jul 2018 08:01 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jul 2018 08:01 PM (IST)
अंडर वॉटर खेलों में महाराष्ट्र का जलवा
अंडर वॉटर खेलों में महाराष्ट्र का जलवा

जागरण संवाददाता, आगरा: देश में पहली बार आयोजित अंडर वॉटर हॉकी और रग्बी की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों का जलवा रहा। महाराष्ट्र की टीम हॉकी और रग्बी की चैंपियन रही। फिनस्विमिंग में भी महाराष्ट्र के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।

loksabha election banner

अंडर वाटर स्पो‌र्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश और अंडर वाटर स्पो‌र्ट्स एसोसिएशन इंडिया द्वारा माउंट लिट्रा जी स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय अंडर वॉटर हॉकी और रग्बी प्रतियोगिता में रविवार को अंडर वॉटर हॉकी और रग्बी के फाइनल मुकाबले खेले गए। हॉकी में महाराष्ट्र की टीम शानदार प्रदर्शन करके विजेता रही। दिल्ली की टीम उपविजेता रही। अंडर वॉटर रग्बी में भी महाराष्ट्र विजेता और मध्य प्रदेश उप विजेता रहा। इसके बाद फिन स्विमिंग के मुकाबले खेले गए। इनमें बाय फिन्स कैटेगरी में बालक 50 मीटर अंडर-17 में महाराष्ट्र के भूषण पाटिल ने स्वर्ण, दिल्ली के वैभव पाल ने रजत और महाराष्ट्र के राज एवं स्वयं पटेल ने कांस्य पदक जीते। अंडर-17 बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश की आरुषि ने स्वर्ण, यूपी की नवधा पालीवाल ने रजत और पंजाब की निहारिका शर्मा व यूपी की कोपल अग्रवाल ने कास्य पदक प्राप्त किया। 50 मीटर बालक वर्ग अंडर-14 में यूपी के ओमाश अग्रवाल ने स्वर्ण, 100 मीटर बालिका अंडर-17 में महाराष्ट्र की खुशी परमार ने स्वर्ण, यूपी की महक शाह ने रजत और पंजाब की तनुश्री ने कास्य पदक प्राप्त किया। बालक वर्ग में अंडर-17 मकाबले में महाराष्ट्र के वेदात कुंठे ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के सिधेश बोहिर ने रजत और पंजाब के शुभम गुप्ता ने कास्य पदक प्राप्त किया। 50 मीटर सीनियर बालक में मध्य प्रदेश के एश्वर्य डी चतुर्वेदी ने गोल्ड, मध्य प्रदेश के अनमोल अभिनंदन ने रजत और महाराष्ट्र के रोहन नकटे ने कास्य पदक प्राप्त किया। वहीं 100 मीटर सीनियर बालक वर्ग में महाराष्ट्र के विवेक शिड़के ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के अमेय ने रजत और महाराष्ट्र के ही रितिक ने कास्य पदक प्राप्त किया। इस मौके पर संघ की प्रदेश सचिव निधि जैन, जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल, जिलाउपाध्यक्ष सी .बी जेडली और अंकुश ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

जर्मनी जाएंगे रग्बी के विजेता

संघ के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष दिव्याशु गर्ग ने बताया कि नेशनल अंडर वॉटर रग्बी मे चयनित खिलाड़ी नवंबर मे जर्मनी में होनी वाली व‌र्ल्ड अंडरवाटर रग्बी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.