Move to Jagran APP

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री का पूजन मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन किया गया कन्या-लांगुरा पूजन मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब रात को हुए देवी जागरण

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Oct 2019 08:37 AM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 06:24 AM (IST)
महानवमी पर मां सिद्धिदात्री का पूजन मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
महानवमी पर मां सिद्धिदात्री का पूजन मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

आगरा, जागरण संवाददाता। शारदीय नवरात्र में सोमवार को महानवमी मनाई गई। मां सिद्धिदात्री की आराधना के बाद कन्या पूजन किया गया। देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। जगह-जगह भंडारे हुए। शाम को मंदिरों में फूलबंगले सजे और आकर्षक सजावट की गई। देवी जागरण में माता की भेंटों पर देर रात तक भक्त नृत्य करते रहे।

loksabha election banner

नौ दिन तक नवरात्र में श्रद्धालुओं ने व्रत धारण किए, सोमवार को महानवमी पर सुबह से मंदिरों में पूजा-अर्चना को भीड़ उमड़ी। घरों में माता का पूजन व हवन किया गया। कन्या-लांगुरों का पूजन कर उन्हें उपहार दिए गए। चामुंडा देवी मंदिर राजा की मंडी, चामुंडा देवी मंदिर धाकरान, देवी मंदिर नालबंद, मां सिद्धिदात्री मंदिर इंद्रपुरी, कामाख्या देवी मंदिर हाथी घाट, शक्ति सुशील मंदिर, बल्केश्वर, महालक्ष्मी मंदिर, बल्केश्वर में आकर्षक सजावट व फूलबंगले के दर्शनों को देर रात तक श्रद्धालु पहुंचते रहे।

देवी प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

पंडालों व घरों में स्थापित की गई देवी प्रतिमाओं को विदाई दी गई। माता के भक्त सोमवार को नवमी पूजन के बाद देवी प्रतिमाओं को लेकर दशहरा घाट, हाथी घाट, कैलाश घाट, बल्केश्वर घाट पर बनाए गए कुंडों पर भक्ति गीतों पर नाचते-गाते, गुलाल खेलते हुए पहुंचे। जहां विधि-विधान से पूजन कर माता की प्रतिमा कुंडों में विसर्जित की गई। सभी के भले की कामना की गई। हालांकि, सोमवार को कम प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। मंगलवार को दशहरे पर अधिकांश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। कृष्णावास कॉलोनी में हुआ पूजन

कृष्णावास कॉलोनी में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। इसमें सुबह-शाम मां दुर्गा की आरती व पूजन किया गया। देवी जागरण हुआ और 56 भोग सजाए गए। महिलाओं ने डांडिया खेला। दद्दू पाठक, ऋषि गुप्ता, राकेश जारौलिया, एमएल अग्रवाल, गीता पाठक, कृष्णा पाठक, राधा अग्रवाल, ममता, रेनू मौजूद रहे। कावेरी मंदिर में हुआ जागरण

कमला नगर स्थित कावेरी मंदिर में देवी जागरण हुआ और फूल बंगला सजाया गया। जागरण की शुरुआत मां ज्वाला देवी की ज्योति जलाकर की गई। मां शेरावाली और महादेव की झांकियों ने मनमोह लिया। गिरीशचंद्र गुप्ता, राकेश खंडेलवाल, रविंद्र अग्रवाल, कन्हैया लाल अग्रवाल, सतीश कुमार, अतुल बंसल, रामप्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। पा‌र्श्वनाथ पंचवटी में हुआ डांडिया

पा‌र्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी, ताजनगरी फेज-दो में डांडिया महोत्सव हुआ। मां भगवती की ज्योति प्रज्ज्वलित कर डांडिया महोत्सव की शुरुआत की गई। राधा-कृष्ण मंदिर पर आकर्षक सजावट हुई। डीजे पर राजस्थानी, गुजराती और महाराष्ट्री परिधानों में सजी महिलाओं ने रंगीलो मारो ढोलणा.., तोहे सांवरिया नहीं खबरिया.. आदि गीतों पर नृत्य किया। सोनल बडोला, शिल्पा लूथरा, जया पालटा, सुमन चाहर, चहक भोजवानी, सुनीता निगम, स्वाति, पारुल, मिनी, निशा आदि मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.