विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साहब! माफ कर दो, मैंने वीडियो बनाया... CM योगी पर टिप्पणी करने वाला रफीक आगरा की हवालात में हाथ जोड़कर मांगने लगा माफी

Published: Sun, 12 Jul 2026 11:25 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2026 02:42 PM (IST)

आगरा में फेसबुक पर मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति को एत्माद्दौला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हवालात ...और पढ़ें

हवालात में हाथ जोड़कर माफी मांगता आरोपित।

हवालात में हाथ जोड़कर माफी मांगता आरोपित।

HighLights

  1. फेसबुक पर मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई

  2. आगरा की एत्माद्दौला पुलिस ने आरोपित को पकड़ा

  3. हवालात में युवक ने अपनी गलती मानकर माफी मांगी

जागरण संवाददाता, आगरा। फेसबुक पर वीडियो प्रसारित करके एक व्यक्ति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। एत्माद्दौला पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित हवालात में पहुंच गया तो उसे अपनी गलती का अहसास हुआ। हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए भविष्य में इस तरह का वीडियो पोस्ट न करने की बात कही।

पुलिस ने दर्ज कराया था मुकदमा

एत्माद्दौला थाने में रामबाग चौकी प्रभारी आदित्य कुमार की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि गुरुवार को वह गश्त पर थे। इस बीच इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित होने की जानकारी हुई। फेसबुक पर पोस्ट किए गए वीडियो में एक व्यक्ति प्रदेश के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहा था।

हवालात पहुंचा तो हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा

एत्माद्दौला पुलिस ने नुनिहाई में रहने वाले रफीक को गिरफ्तार कर लिया। हवालात में पहुंचने के बाद उसे अपनी गलती का अहसास हुआ। वह पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़कर मांगी मांगने लगा। इस बीच पुलिस की ओर से उसका वीडियो जारी किया गया है, जिसमें वह हाथ जोड़कर कभी भी इस तरह का वीडियो पोस्ट न करने की बात कह रहा है।

यह भी पढ़ें- रेस्टोरेंट में देह व्यापार: अलीगढ़ पुलिस ने छापा मारकर 3 युवतियों का किया रेस्क्यू; रिसेप्शनिस्ट का झांसा देकर जिस्मफरोशी

यह भी पढ़ें- अलीगढ़-आगरा यात्रियों के लिए खुशखबरी, 15 जुलाई से चलेगी ईएमयू ट्रेन

इंस्पेक्टर एत्माद्दौला देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।