विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lumpy Virus: लंपी वायरस के लक्षण वाली दो गायों की मौत, सितंबर में रोग खत्म होने का था दावा

By Prateek GuptaEdited By:
Published: Wed, 21 Sep 2022 09:03 AM (IST)

Lumpy Virus आगरा में गायाें की मौत का पहला मामला सामने आया है। भिलावटी और नागर में एक एक गाय ...और पढ़ें

Lumpy Virus: आगरा में लंपी वायरस से दो गायाें की मौत हो चुकी है।
Lumpy Virus: आगरा में लंपी वायरस से दो गायाें की मौत हो चुकी है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा के अछनेरा विकास खंड के गांव नागर और भिलावटी में एक एक गाय की मौत हुई है। पशुपालकरों का कहना है कि उनमें लंपी स्किन डिसीज (एलएसडी) वायरस के उनमें लक्षण थे। काफी उपचार कराए जाने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। पशुपालकों ने उसका कई डाक्टरों से उपचार कराया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इससे पहले पशु पालन विभाग का कहना था कि सितंबर के आखिर तक ये वायरस खत्म हो जाएगा, इसके लिए टीकाकरण भी तेजी से चल रहा है।

जनपद में लंपी वायरस का पहला केस अछनेरा विकास खंड के ही गांव अटूस में पाया गया था। इसके बाद यह वायरस धीरे धीरे कर कई गांवाें में पहुंच गया। पशु पालन विभाग के मुताबिक अब यह वायरस जिलेभर में पैर पसार चुका है। अभी तक गनीमत थी कि गायों की मौत के मामले सामने नहीं आए थे। नागर में बच्चू सिंह की गाय के शरीर पर मोटी मोटी गांठे थीं।

लंपी वायरस के लक्षण थे। जिसे प्राइवेट पशु चिकित्सक को दिखाया। इसके बाद नजदीकी पशु चिकित्सालय पर जानकारी दी गई। गाय गर्भवती थी, जिसके कारण उसके लंपी वायरस का टीका नहीं लगाया जा सका था। ऐसा ही मामला भिलावटी गांव में भी राजवीर की गाय में देखा गया। राजवीर का कहना है कि गांव में टीकाकरण तो हुआ, लेकिन एक कोने पर ही हुआ। इनका कहना है कि उनकी गाय की मौत लंपी वायरस से हुई है। उसमें सारे लक्षण लंपी वायरस के ही थे।

गायों की मौत का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इसका मैं पता कराता हूं। इसके बाद ही कुछ कह पाऊंगा।

विजयवीर चंद्रयाल

प्रभारी मुख्य पशुचिकित्साधिकारी