घरेलू एलपीजी कनेक्शन वालों के लिए जरूरी खबर, eKYC न कराने पर लेना पड़ेगा कॉमर्शियल सिलिंडर
घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को 30 सितंबर तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है, अन्यथा उन्हें सब्सिडी वाला सिलेंडर नहीं मिलेगा। आगरा में ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए 30 सितंबर अंतिम तिथि है।
आगरा में लाखों उपभोक्ता अभी भी ई-केवाईसी से वंचित हैं।
जागरण संवाददाता, आगरा। एलपीजी उपभोक्ताओं को लापरवाही महंगी पड़ सकती है। जल्द ही ई-केवाइसी नहीं कराई तो सब्सिडी वाला सिलिंडर नहीं मिल सकेगा। कमर्शियल सिलिंडर से ही काम चलाना पड़ेगा। उनके लिए बुकिंग कराना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए समय रहते शेष एलपीजी के उपभोक्ता ई-केवाईसी करा लें।
हो सकता है, इसके बाद यह मौका भी न मिले। जिले में एलपीजी कनेक्शन धारकों की संख्या लगभग 13 लाख 57 हजार है। इन्हें कई बार ई-केवाइसी कराए जाने का मौका दिया गया है। इस बार और मौका मिलना मुश्किल है। अभी 85 हजार से लेकर एक लाख कनेक्शन धारक ऐसे हैं, जिन्होंने ई-केवाइसी नहीं कराई है।
उन्हें केवल 30 सितंबर तक का ही मौका दिया गया है। समय सीमा के अनुसार एक अक्टूबर से शेष उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाला सिलिंडर नहीं मिल सकेगा। उन्हें बाजार से कमर्शियल सिलिंडर ही खरीदना पड़ेगा। ई-केवाईसी कराए जाने वालों की संख्या इन दिनों प्रतिदिन पांच से छह ही रह गई है।
इनके पास केवल दो दिन का और मौका है। इन दो दिनों में नहीं कराई तो महंगा सिलिंडर ही मिल सकेगा।
किस कंपनी के कितने उपभोक्ता
- इंडियन आयल (आईओसी): लगभग 7 लाख उपभोक्ता
- भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल): लगभग 4 लाख उपभोक्ता
- हिन्दुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल): लगभग 2.57 लाख उपभोक्ता
