विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LPG Cylinder Price Today: खुशखबरी, एलपीजी के घटे दाम, अब आगरा में इतने का मिलेगा सिलेंडर

By Ambuj UpadhyayEdited By: Tanu Gupta
Published: Tue, 01 Nov 2022 12:07 PM (IST)

LPG Cylinder Price Today 19 किलोग्राम सिलेंडर के दाम 115.50 रुपये घटाए गए अब 1786.50 रुपये का मिलेगा। 14.2 किलोग्राम ...और पढ़ें

19 किलोग्राम सिलेंडर के दाम 115.50 रुपये घटाए गए।
19 किलोग्राम सिलेंडर के दाम 115.50 रुपये घटाए गए।

आगरा, जागरण संवाददाता। दीपावली के त्योहार के बाद मिठाई विक्रेता, होटल, रेस्टोरेंट संचालकों के लिए राहत भरी खबर है। व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक सिलेंडर के दाम 115.50 रुपये घटाए गए, अब 1786.50 रुपये का सिलेंडर मिलेगा। वहीं घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। 14.2 किलोग्राम सिलेंडर 1065.50 रुपये का ही मिलेगा।

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी के दाम पुन: निर्धारित होते हैं। व्यावसायिक सिलेंडर के दाम घटाए 19 किलोग्राम सिलेंडर का प्रयोग करने वालों को राहत मिली है, लेकिन वे अभी और घटाए जाने की मांग कर रहे हैं। विक्रेताओं का कहना है कि दामों में एक मुश्त वृद्ध होती है और 250 से 300 रुपये प्रति सिलेंडर तक बढ़ाए जाते हैं, जबकि घटाते समय ऐसा नहीं किया जाता है। कोरोना संक्रमण काल के बाद से व्यापार अभी पूरी तरह पटरी पर नहीं आए हैं। हर चीज पर महंगाई बढ़ने से खर्च बढ़ी है। आल इंडिया इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के आगरा संभाग अध्यक्ष विपुल पुरोहित और आगरा एलपीजी एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिकरवार ने बताया कि बढ़े हुए दाम मंगलवार से प्रभावी हो गए हैं।

मंदी के बाद से व्यापार पहले से संकट में है। व्यावसायिक सिलेंडर पर सब्सिडी बढ़ाई जानी चाहिए। दाम घटने से राहत मिलेगी, लेकिन अभी और आवश्यकता है।

राकेश सिंह, रेस्टोरेंट संचालक, पश्चिम पुरी

ताज ट्रिपेजियम जोन में लकड़ी, कोयले का प्रयोग नहीं कर सकते हैं, इसलिए एलपीजी पर निर्भरता अधिक है। व्यापारियों के हित में 19 किलोग्राम सिलेंडर के दाम अभी और घटाए जाने चाहिए।

हरीश, मिठाई विक्रेता, बोदला