इश्क की राह में बना रोड़ा तो प्रेमी ने प्रेमिका के बाप को ही काट डाला
कासगंज की हजारा नहर में मिला शव। मई में थी प्रेशर की शादी।
By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 01:57 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 09:53 PM (IST)
आगरा, जेएनएन। पिता ने बेटी की शादी तय कर दी तो प्रेमी ने नाराज होकर पिता का गला ही काट दिया। मृतक का शव कासगंज के हजारा नहर में पड़ा मिला है। जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।
मामले के अनुसार कासगंज के थाना ढोलना दानियागंज निवासी महेंद्र का शव हज़ारा नहर पर पड़ा मिला। देर रात परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे बेटी के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। बेटी का घर के सामने ही रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग था। पिता ने बेटी की शादी तय कर दी थी। मई में शादी थी। फिलहाल पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें