Lockdown 3.0: बोरियत दूर करने को महिलाओं ने अपनाया ये चैलेंज, बोल रहीं Be Positive
लॉकडाउन की बोरियत कम करने को महिलाओं ने किया टास्क चैलेंज। बी पॉजिटिव थिकं पॉजिटिव देन एवरीथिंग विल बी पॉजिटिव थीम पर बनाए वीडियो।
आगरा, जागरण संवाददाता। लॉकडाउन को 40 दिन हो चुके हैं और ये अभी दो हफ्ते और चलेगा। घर में रहने से बोरियत न हो, इसलिए कुछ महिलाओं ने इस मौके पर सकारात्मक संदेेश देने को बी पॉजिटिव, थिंक पॉजिटिव देन एवरीथिंग विल बी पॉजिटिव थीम पर एक टॉस्क चैलेंज की शुरू किया। इसमें उन्होंने पूरा श्रंगार कर सिंगिंग और डांसिंग करते हुए अपना दो मिनट का वीडियो बनाया और अपने सोशल मीडिया ग्रुप पर अपलोड किया। फिर क्या था, उन्हें ढ़ेर सारे तारीफ भरे कमेंट मिलने की शुरूआत हो गई।
ये सारी कवायद उन्होंने लॉकडाउन की बोरियत कम कर जिंदगी में थोड़ा उत्साह भरने केे उद्देश्य से की। इसकी शुरुआत करने वाली स्वदेसी बीमा नगर निवासी कामना सारस्वत ने बताया कि एक के बाद दूसरे लॉकडाउन को 40 दिन बीत चुके हैं। और अब तीसरा पांच मई से तीसरा लॉकडाउन दो हफ्ते और चलेगा। घर पर रहने और रोजाना एकजैसी दिनचर्या भी परेशान करने लगी है। इसलिए उसे थोड़ा रोमांचक बनाने के लिए इस टास्क की शुरूआत की। वॉट्सएप ग्रुप पर सहेलियों के साथ इस सुझाव को साझा किया और फिर सबकी हामी हुई, तो सभी को यह टास्क दिया गया। सभी ने रविवार सुबह उठकर अपनी पसंदीदा साड़ी पहनी और फिर पूरा श्रगांर किया, इसके बाद पसंदीदा गाने पर छोटा सा वीडियो शूट कर सोशल मीडिया ग्रुप पर अपलोड कर दिया। इसके बाद दोस्तों और परिवार से खूब अच्छे कमेंट मिले। इससे जिंदगी में थोड़ा नयापन सा पैदा हो गया और घर से बाहर जाने की कोई जरुरत भी नहीं पड़ी।
इन्होंने लिया हिस्सा
कामना सारस्वत के साथ उनकी सहेली डॉ. अंशु अग्रवाल, वैशाली दीक्षित, मीनाक्षी सिंघल, कीर्ति शर्मा, संदीपा माहेश्वरी ने भी हिस्सा लिया। सभी का कहना था कि जीवन में खुशी के लिए जरुरी नहीं, बाहर घूमना फिरना ही जरुरी है। घर पर इन छोटी-छोटी चीजों को करके भी आप खुशी और तारीफ पा सकते हैं। बस थोड़ा की सकारात्मक दृष्टिकोण और अच्छी सोच के लोगों का साथ ही जरुरी है। ऐसे आप खुश भी रहेंगे और कोरोना को हराने के लिए खुद को अंदर से मजबूत भी कर पाएंगे।