Move to Jagran APP

Lockdown 4: कांग्रेसियों की गिरफ्तारी नहीं, गतिविधियों पर रहेगी पुलिस की नजर

कांग्रेस जिलाध्यक्षशहर अध्यक्ष पर नाई की मंडी और न्यू आगरा थाने मेे दर्ज हैं मुकदमे। पुलिस लाइन और दीवानी गेट संख्या एक पर किया था प्रदर्शन।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 03:24 PM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 03:24 PM (IST)
Lockdown 4: कांग्रेसियों की गिरफ्तारी नहीं, गतिविधियों पर रहेगी पुलिस की नजर
Lockdown 4: कांग्रेसियों की गिरफ्तारी नहीं, गतिविधियों पर रहेगी पुलिस की नजर

आगरा, जागरण संवाददाता। प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व एमएलसी और पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष समेत अन्य के खिलाफ लॉकडाउन उल्लघंन का मुकदमा दर्ज दर्ज कर लिया है। मगर, पुलिस की मंशा फिलहाल उन्हें गिरफ्तार करने की जगह नजर रखने की है। इससे कि यदि वह इस तरह का प्रदर्शन कहीं और करते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

loksabha election banner

फतेहपुर सीकरी में राजस्थान सीमा पर पुलिस ने मंगलवार की शाम को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व एमएलसी विवेक बंसल और पूर्व विधायक प्रदीप माथुर को गिरफ्तार किया था। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने बुधवार को पुलिस लाइन के सामने कई घंटे प्रदर्शन और नारेबाजी की थी। उनके खिलाफ नाई की मंडी थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित और प्रदेश महासचिव शबाना खंडेलवाल नामजद हैं। जबकि नौ पदाधिकारी और कार्यकर्ता अज्ञात हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लघंन की धारा में कार्रवाई की है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बुधवार की शाम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद दीवानी परिसर से बाहर आते ही लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उनके खिलाफ हजरतगंज थाने में दर्ज धोखाधड़ी के आरोप में नामजद होने की बात कही गयी। इससे आक्रोशित कांग्रेसियों की पुलिस से धक्का मुक्की हो गयी थी। वह लखनऊ पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गए थे। वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे।पुलिस ने उन्हें वहां हटाया था। मामले में न्यू आगरा थाने में जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष बिलाल अहमद पर मुकदम दर्ज किया गया है। इसके अलावा अज्ञात 50 लाेगों को भी आरोपित बनाया है। सभी के खिलाफ लॉकडाउन उल्लघंन में कार्रवाई की है।

लगातार दो दिन चले कांग्रेसियों के प्रकरण के बाद फिलहाल पुलिस की मंशा दो अन्य मुकदमों में नामजद कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार करनेे की नहीं है। मगर, उन लगातार नजर रख रही है। कांग्रेसी आगे क्या रणनीति बनाते हैं, उनकी कहीं और धरना-प्रदर्शन की तैयारी तो नहीं है। इस सबके बारे में जानकारी के लिए एलआयू को भी सतर्क किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.