AGRA CoronaVirus News Update: पांच नए केस के साथ आगरा 800 के पार
LIVE AGRA CoronaVirus News Update शनिवार रात तक आए पांच नए केस। सैंपल कम लेने से नए मरीज आ रहे अब कम।
16-05-2020 शनिवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 803, 27 की मौत, 501 लोग हुए ठीक।
आगरा, जागरण संवाददाता। शनिवार रात तक पांच नए कोरोना संक्रमितों के सामने आने से आगरा में आंकड़ा अब आठ सौ के बैरियर को पार कर 803 पर पहुंच गया है। बीते पूरे सप्ताह में आंकड़ा नियंत्रण में रहने के पीछे शहरभर में जो कयास लगाए जा रहे थे, वह सही ही साबित होते दिख रहे हैं। नमूने लेने की रफ्तार कम होने से ही नए संक्रमितों की संख्या में गिरावट आई है। शनिवार रात तक स्वस्थ होकर घर पहुंचने वालों की संख्या 501 पर पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार देर रात तक स्वस्थ होकर घर वापसी करने वालों को आंकड़ा 485 पर पहुंच गया था। बीते दिनों में जहां आठ-10 लोग डिस्चार्ज हो रहे थे, शुक्रवार को 92 लोग घर पहुंचे। वहीं शुक्रवार को ही दिनभर में नौ नए केस सामने आए थे। इससे पहले गुरुवार को दिनभर में कोरोना संक्रमण से जुड़े महज चार नए केस रिपोर्ट हुए थे। मृतक संख्या 27 ही है।
कोरोना की जांच के इंतजार में मौत, पैदल ही घर भेज दिया मरीज
कोरोना की जांच के इंतजार में मरीज की शुक्रवार सुबह घर पर मौत हो गई। स्वजनों ने कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेने के बाद रिपोर्ट ना आने और क्वारंटाइन सेंटर से घर भेजने के आरोप लगाए हैं। इंद्रानगर न्यू आगरा निवासी 43 साल के भरत सिंह जूता फैक्ट्री में काम कर करते थे। उनके बेटे बबलू सोलंकी ने बताया कि लिवर की समस्या होने पर तीन मार्च को एसएन में दिखाया, यहां से जयपुर रेफर कर दिया। वहां 10 मार्च मुंह में नली डालकर इलाज चलने के बाद डिस्चार्ज कर दिया। नली निकालने के लिए मार्च के अंत में दोबारा आने के लिए कहा था, इसी दौरान लॉक डाउन होने से जयपुर नहीं जा सके, निजी अस्पताल लेकर गए तो कोरोना की जांच कराने के लिए कह दिया। इसके बाद सिकंदरा के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया, छह मई को तबीयत बिगडने पर उन्होंने एसएन जाने के लिए कह दिया। 11 मई को एसएन पहुंचे, यहां कहा गया कि कोरोना के सैंपल लेने के बाद तीन दिन तक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रखा जाएगा। कोई तीमारदार साथ नहीं रहेगा। बबलू का आरोप है कि वह घर चला आया, 15 घंटे तक उसके पिता को कोई इलाज नहीं दिया गया। 12 मई को एक पर्चे पर दवाएं लिखकर घर जाने के लिए कह दिया। वे पैदल ही घर पहुंच गए। इससे और तबीयत बिगड गई, निजी असपताल लेकर गए, उन्होंने कोरोना की रिपोर्ट दिखाने के लिए कहा। वह एसएन, सीएमओ और जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम पर फोन कर कोरोना की सैंपल की रिपोर्ट के बारे में जानकारी लेते रहे। मगर, रिपोर्ट क्या आइ यह नहीं बताया गया। इससे सुबह मौत हो गई, पुलिस के साथ ही कंट्रोल रूम में भी सूचना दी गई।
यूं बढ़ा आगरा में कोरोना का ग्राफ
3 मार्च जूता कारोबारी, उनके दोनों बेटे, पुत्रवधू, नाती।
7 मार्च जूता कारोबारी की फैक्ट्री में मैनेजर।
8 मार्च जूता कारोबारी की फैक्ट्री में मैनेजर की पत्नी।
13 मार्च बेंगलुरू से अपने मायके रेलवे कॉलोनी आई युवती।
26 मार्च अमेरिका से लौटा डॉक्टर का बेटा।
27 मार्च लंदन से लौटी आटोमोबाइल कारोबारी की बेटी।
29 मार्च इंग्लैंड से लौटा कॉलेज संचालक का बेटा।
1 अप्रैल कोरोना संक्रमित बेटे के डॉक्टर पिता।
3 अप्रैल सात जमाती और जीवनी मंडी क्षेत्र के दुबई से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि।
4 अप्रैल घटिया आजम खां निवासी युवक के साथ जमाती और उनके संपर्क आए लोगों सहित 25 में कोरोना की पुष्टि।
5 अप्रैल जीवनी मंडी क्षेत्र में दुबई से लौटे युवक की मां और भाई, जगदीशपुरा के चांदी कारीगर में कोरोना की पुष्टि।
6 अप्रैल रकाबगंज क्षेत्र के हॉस्पिटल के दो टेक्नीशियन, दुबई से लौटा व्यापारी, जमाती सहित पांच में कोरोना की पुष्टि।
8 अप्रैल दो नए मामलों में कोरोना की पुष्टि।
9 अप्रैल 19 मामले में पुष्टि।
10 अप्रैल पांच नए मामलों में पुष्टि, सभी जमाती।
11 अप्रैल तीन नए मामलों में पुष्टि।
12 अप्रैल 12 नए मामलों में पुष्टि।
13 अप्रैल केजीएमयू के अनुसार 35 नए केस आगरा में।
14 अप्रैल रात तक छह नए केसों में पुष्टि। एक की मौत।
15 अप्रैल बुधवार देर रात तक 19 नए केस में पुष्टि।
16 अप्रैल गुरुवार सुबह एक और मौत, पांच नए केस, कुल केस 172।
17 अप्रैल- शुक्रवार को 24 नए केस, कुल केस 196।
18 अप्रैल- शनिवार को एक मौत, 45 नए केस, 241 कुल केस।
19 अप्रैल- रविवार को 14 नए केस, कुल केस 255।
20 अप्रैल- सोमवार को 12 नए केस, कुल केस 267।
21 अप्रैल- मंगलवार 41 नए केस, कुल केस 308।
22 अप्रैल- बुधवार 19 नए केस, कुल केस 327।
23 अप्रैल- गुरुवार को 8 नए केस, कुल केस 335।
24 अप्रैल- शुक्रवार को 13 नए केस, कुल केस 348।
25 अप्रैल- शनिवार को 23 नए केस, कुल केस 371।
26 अप्रैल- रविवार को 2 नए केस, कुल केस 373।
27 अप्रैल- सोमवार को 12 नए केस, कुल केस 384।
28 अप्रैल- मंगलवार को 12 नए केस, कुल केस 401।
29 अप्रैल- बुधवार को 32 नए केस, कुल केस 433।
30 अप्रैल- गुरुवार को 47 नए केस, कुल केस 480।
1 मई- शुक्रवार को 21 नए केस, कुल केस 501।
2 मई- शनिवार को 42 नये केस, कुल केस 543।
3 मई- रविवार को 54 नये केस, कुल केस 596।
4 मई- सोमवार को 31 नये केस, कुल केस 628।
5 मई- मंगलवार को 19 नये केस, कुल केस 640।
6 मई- बुधवार को 27 नये केस, कुल केस 667।
7 मई- गुरुवार को 11 नये केस, कुल केस 678।
8 मई- शुक्रवार को 23 नये केस, कुल केस 701।
9 मई- शनिवार को 42 नये केस, कुल केस 743, मृतक संख्या 23।
10 मई- रविवार को 09 नये केस, कुल केस 752, मृतक संख्या 25।
11 मई- सोमवार को 13 नए केस, कुल केस 765, मृतक संख्या 25।
12 मई - मंगलवार को कुल 12 नए केस, कुल 777, मृतक संख्या 25।
13 मई- बुधवार को आठ नए केस, कुल 785, मृतक संख्या 25।
14 मई- गुरुवार को चार नए केस, कुल 789, मृतक संख्या 27।
15 मई- शुक्रवार शाम नौ नए केस, कुल 798, 27 की मौत।
16 मई- शनिवार शाम तक पांच नए केस, कुल 803, 27 की मौत।