Move to Jagran APP

Kartik Purnima 2020: देव दीपावली पर जरूर जलाएं घर के इन स्थानों पर दीये, घी का दीपक रखता है विशेष महत्व

Kartik Purnima 2020 देव दीपावली पर वैसे तो दीप जलाने की परंपरा है लेकिन इस बात का ध्यान रखें यदि यह दीपदान नदी तालाब कुएं या फिर पीपल के पेड़ के नीचे किया जाए तो ज्यादा शुभ माना जाता है। देव दीपावली पर सिर्फ तेल के ही दीये न जलाएं।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 03:38 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 03:38 PM (IST)
Kartik Purnima 2020: देव दीपावली पर जरूर जलाएं घर के इन स्थानों पर दीये, घी का दीपक रखता है विशेष महत्व
गाय के घी का दीप जलाना बेहद शुभ माना जाता है।

आगरा, जागरण संवाददाता। 30 नवंबर को देव दीपावली है। देवों की दीपावली कही जाने वाली कार्तिक पूर्णिमा का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। धर्म वैज्ञानिक पंडित वैभव जोशी के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन सारे भगवान मिलकर एक साथ दिवाली मनाते हैं। मान्यता के मुताबिक इस दिन भगवान शंकर ने देवताओं की प्रार्थना पर इसे देव दीपावली के रूप में मान्यता मिली। इसी तिथि को भगवान शंकर ने अहंकारी राजा दिवोदास के अहंकार को भी नष्ट कर दिया था। यह पर्व ऋतुओं में श्रेष्ठ शरद, मासों में श्रेष्ठ कार्तिक व तिथियों में श्रेष्ठ पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इसे देवताओं का भी दिन माना जाता है।

loksabha election banner

 

धरती पर उतरते हैं देव

इस महीने की पवित्रता इस बात से भी है कि इस महीने में ब्रह्मा, विष्णु, शिव, अंगिरा और आदित्य आदि ने महापुनीत पर्वों को प्रमाणित किया है। इस माह किए हुए स्नान, दान, होम, यज्ञ और उपासना आदि का अनन्त फल मिलता है। कहा जाता है कि इस दिन देवताओं का पृथ्वी पर आगमन होता है। देव दीपावली के विशेष पूजन व उपायों से व्यक्ति का भाग्य उज्ज्वल होता है, संकट समाप्त होते हैं तथा जीवन में खुशहाली आती है।

गाय के घी के दीप जलाएं

देव दीपावली पर वैसे तो दीप जलाने की परंपरा है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें यदि यह दीपदान नदी, तालाब, कुएं या फिर पीपल के पेड़ के नीचे किया जाए तो ज्यादा शुभ माना जाता है। देव दीपावली पर सिर्फ तेल के ही दीये न जलाएं। गाय के घी का दीप जलाना बेहद शुभ माना जाता है। यदि आप 21 दीप जला रहे हैं तो उनमें से एक दीप गाय के घी का जलाएं। इससे आर्थिक पक्ष मजबूत होता है। तेल के दीपक घर के बाहर जलाएं, जबकि घी का दीपक अपनी रसोई में जलाएं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.