Move to Jagran APP

ताज के दीदार से बेरुखी, एक दशक में सबसे कम पर्यटक आए इस साल, ये है आंकड़ा Agra News

इस वर्ष नवंबर तक पिछले वर्ष की अपेक्षा करीब नौ लाख पर्यटक कम आए। यूरोपियन मंदी तनावपूर्ण हालात और देश के राज्यों में बाढ़ रहे कारण।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 11:54 AM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 11:54 AM (IST)
ताज के दीदार से बेरुखी, एक दशक में सबसे कम पर्यटक आए इस साल, ये है आंकड़ा Agra News
ताज के दीदार से बेरुखी, एक दशक में सबसे कम पर्यटक आए इस साल, ये है आंकड़ा Agra News

आगरा, निर्लोष कुमार। ताजमहल की खूबसूरती कम हुई है और न दीवानगी। मगर दीदार करने आने वाले पर्यटकों का ग्राफ इस साल कुछ ज्यादा ही गिर गया। इतना कि पिछले दस वर्षों में ये गिरावट सबसे ज्यादा रही। हालांकि इसके कारणों का ताजनगरी या ताजमहल से कोई सीधा ताल्लुक नहीं है।

prime article banner

ताजनगरी में आने वाले पर्यटकों की संख्या का आकलन ताजमहल पर हुई टिकट बिक्री को माना जाता है। वर्ष 2019 में वर्ष 2018 की अपेक्षा ताजमहल पर काफी पर्यटक कम आए। जनवरी से नवंबर तक ताज पर हुई टिकट बिक्री के आंकड़ों के अनुसार 8.45 लाख भारतीय और 47 हजार से अधिक विदेशी पर्यटक कम आए।

ये मानी जा रहीं वजह

लोकसभा चुनाव, अनुच्छेद 370 हटाने, अयोध्या में राममंदिर मामला और देश के कई राज्यों में इस वर्ष आई बाढ़। वहीं, यूरोपियन देशों में आर्थिक मंदी के चलते विदेशी पर्यटकों में गिरावट आई।

ताज देखने आने वाले पर्यटकों की तुलनात्मक स्थिति (जनवरी से नवंबर तक)

पर्यटक, 2018, 2019, गिरावट

भारतीय, 5398379, 4552740, 845639

विदेशी, 811339, 763569, 47770

माहवार यह रही स्थिति

भारतीय पर्यटक

माह, 2018, 2019

जनवरी, 391364, 465176

फरवरी, 394547, 384153

मार्च, 509355, 492380

अप्रैल, 419949, 327683

मई, 550132, 387013

जून, 560953, 445878

जुलाई, 424528, 362024

अगस्त, 425264, 400891

सितंबर, 552423, 371179

अक्टूबर, 608422, 503893

नवंबर, 561442, 412470

कुल, 5398379, 4552740

विदेशी पर्यटक

माह, 2018, 2019

जनवरी, 95230, 95718

फरवरी, 112101, 111747

मार्च, 117819, 108373

अप्रैल, 67774, 58418

मई, 37676, 31161

जून, 28797, 26259

जुलाई, 42952, 36799

अगस्त, 59750, 51109

सितंबर, 59920, 55456

अक्टूबर, 91219, 91348

नवंबर, 98101, 97181

कुल, 811339, 763569

कब कितने आए पर्यटक (जनवरी से दिसंबर)

वर्ष, भारतीय, विदेशी

2009, 2582934, 488922

2010, 4081425, 617855

2011, 4604603, 679038

2012, 5234200, 790616

2013, 5094432, 740910

2014, 5377891, 694610

2015, 5842287, 639338

2016, 5547839, 666361

2017, 5604461, 857456

2018, 5978445, 908722

एक दशक में सबसे बड़ी गिरावट

भारतीय पर्यटकों की संख्या में आई गिरावट पिछले एक दशक में ताज देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या में सबसे बड़ी गिरावट है। वर्ष 2013 में वर्ष 2012 की तुलना में करीब 1.39 लाख पर्यटक कम आए थे। इसके बाद वर्ष 2016 में वर्ष 2015 की अपेक्षा 2.94 लाख पर्यटक कम आए थे।

ताजनगरी में घट रहा है रात्रि प्रवास

ताजनगरी में रात्रि पर्यटन आकर्षण के अभाव में रात्रि प्रवास निरंतर घटता जा रहा है। वर्ष 2017 में ताजमहल देखने आए विदेशी पर्यटकों में से 57.01 फीसद पर्यटक रुके थे। वर्ष 2018 में यह आंकड़ा घटकर 53.82 फीसद रह गया।

सता रही सीजन की चिंता

दिसंबर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के चलते देश में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन व उपद्रव हो रहे हैं। दिल्ली में फंसे विदेशी पर्यटक टूर कैंसिल कर वापसी कर रहे हैं। दिल्ली होकर ही पर्यटक आगरा आते हैं। इसके चलते पर्यटन उद्यमियों को सीजन की चिंता सता रही है। इस समय आगरा में पर्यटन सीजन टॉप पर होता है।

शांति और सुकून भरा माहौल होता है पर्यटकों की पसंद

यह वर्ष केंद्र सरकार के स्तर पर सख्त फैसले लेने वाला रहा, जिसके चलते देश में तनावपूर्ण स्थिति बनी। पर्यटक शांति और सुकून भरे माहौल में घूमना पसंद करते हैं। मंदी और बाढ़ की वजह से भारतीय पर्यटकों की संख्या में कमी आई।

-राकेश चौहान, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

मंदी के चलते पर्यटकों की संख्‍या में गिरावट

यूरोपियन देशों में पिछले दो-तीन वर्षों से मंदी का दौर चल रहा है। मंदी के चलते उद्योग-धंधों की स्थिति में गिरावट आने से इस बार पर्यटकों की संख्या में काफी गिरावट आई है।

-रमेश वाधवा, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.