Move to Jagran APP

किला, सीकरी और सिकंदरा नहाएंगे रोशनी से, जानिए क्‍या है पर्यटन मंत्रालय की योजना Agra News

आगरा में पर्यटकों के घटते रात्रि प्रवास को बढ़ाने की मुहिम। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री ने दिए निर्देश।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 08:32 AM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 08:35 AM (IST)
किला, सीकरी और सिकंदरा नहाएंगे रोशनी से, जानिए क्‍या है पर्यटन मंत्रालय की योजना Agra News
किला, सीकरी और सिकंदरा नहाएंगे रोशनी से, जानिए क्‍या है पर्यटन मंत्रालय की योजना Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) से संरक्षित आगरा किला, फतेहपुर सीकरी व सिकंदरा में जल्द ही लेजर शो का आयोजन कराया जाएगा। ऐसा ताजनगरी में पर्यटकों के रात्रि प्रवास को बढ़ाने के लिए किया जाएगा। गुरुवार को आगरा आए केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री ने इसके लिए एएसआइ और आइटीडीसी के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

loksabha election banner

ताजनगरी में रुकने वाले पर्यटकों की संख्या गिर रही है। ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों में से वर्ष 2017 में केवल 57.01 फीसद ने रात्रि प्रवास किया। 2018 में यह आंकड़ा 53.82 फीसद रह गया। इससे चिंतित पर्यटन उद्यमी स्मारकों को रात में रोशन करने की मांग उठाते रहे हैं। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के समक्ष पर्यटन उद्यमियों ने इस मसले को उठाया और दिल्ली में स्मारक रात में खोले जाने का हवाला दिया। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को आगरा किला, फतेहपुर सीकरी व सिकंदरा में लेजर शो की शुरुआत के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिन स्मारकों में शो होंगे, उन्हें रात में खोला जाएगा। इसमें राज्य सरकार से भी मदद चाहिए। आगरा किला में पर्यटकों के लिए बंद स्मारकों को भी खोले जाने पर विचार करने को कहा।

ताज पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन

सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के समक्ष रात में ताज को कृत्रिम प्रकाश में रोशन करने का मुद्दा उठाया। वह इस मामले को संसद में भी उठा चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट मेंं मामला विचाराधीन है। नीरी की रिपोर्ट दिखवाई है। उनका कहना है कि ताज पर कीड़ों की समस्या तो दिन में भी है। ताज के नाइट व्यू की ऑनलाइन टिकट व्यवस्था पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार आवश्यक इंतजाम कर रास्ता निकालने की बात कही। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.