Kumbh 2021 Mathura-Vrindavan: वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ध्वजारोहण, चालीस दिवसीय कुम्भ पूर्व वैष्णव बैठक का आगाज
यमुना तीरे सजी बैठक में मंगलवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सांसद हेमा मालिनी राज्य सभा सदस्य अरुण सिंह ने तीनों अनी अखाड़ों के श्री महंत की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। जयकारों से यमुना का तट गूंज उठा।
आगरा, जेएनएन। वृंदावन में चालीस दिवसीय कुम्भ पूर्व वैष्णव बैठक का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ध्वजारोहण के साथ मंगलवार को आगाज हुआ है। यमुना तीरे सजी बैठक में मंगलवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, सांसद हेमा मालिनी, राज्य सभा सदस्य अरुण सिंह ने तीनों अनी अखाड़ों के श्री महंत की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया।
जयकारों से यमुना का तट गूंज उठा। इस दौरान बैठक की शुरुआत क़रने को काठिया महंतोंं ने कुम्भ कलश के साथ शोभायात्रा निकाली। बैंड बाजों के बीच निकली शोभायात्रा को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में कुंभ स्थापना के लिए गुरुकुल मार्ग स्थित काठिया आश्रम से काठिया रासबिहारी दास के सान्निध्य में शुरू हुई शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मेला स्थल स्थित काठिया नगर में पहुंची। जहां महंत रासबिहारी दास ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य कलश की स्थापना की। शोभा यात्रा का रास्ते में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।