Events in Agra: गोपाष्टमी पर गोवंश के पूजन के साथ जानिए आगरा में क्या-क्या होगा आज
Events in Agra रविवार का दिन है छुट्टी है। आगरा में रविवार को गोपाष्टमी मनाई जाएगी इसके साथ ही अन्य धार्मिक सामाजिक और राजनीतिक हलचलें भी होंगी। आइए जानते हैं आज क्या-क्या होने जा रहा है ताजनगरी में।
आगरा, जागरण संवाददाता। रविवार को आगरा में गोपाष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। घर-घर गोवंश की पूजा अर्चना होगी। तमाम लोग रामलाल वृद्धाश्रम स्थित गोशाला पहुंचकर गोवंश को हरा चारा खिलाएंगे। प्रतिवर्ष कार्तिक शुक्ल अष्टमी को गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व रविवार को मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गौ चारण लीला शुरू की थी। गाय को गाेेमाता भी कहा जाता है। इसी दिन मां यशोदा ने भगवान कृष्ण को गौ चराने के लिए जंगल भेजा था इसीलिए गो, ग्वाल और कृष्ण को पूजने का महत्व है।
यहां लगेगा 56 भोग
श्री गिर्राज जी सेवा मंडल द्वारा श्री गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन रविवार को सुबह 10 बजे वाटरवर्क्स स्थित अग्रवन गाेेशाला में किया जाएगा। गोवंश की पूजा अर्चना के बाद 56 भोग लगेगा। संस्थापक नितेश अग्रवाल व अध्यक्ष श्याम सुन्दर माहेश्वरी ने बताया कि गाेे पूजन व समस्त गाेेवंश को लापसी भोग लगाया जाएगा।
यहां होगी गाय की पूजा
जीव जंतु मानव कल्याण समिति द्वारा कालिका गाेेशाला सेक्टर 2 आवास विकास बोदला आगरा में दाेेेपहर 12:30 बजे गाय की पूजा होगी। अध्यक्ष राखी अग्रवाल व बबिता अग्रवाल ने बताया मुख्य अतिथि मेयर नवीन जैन होंगे।
प्रतिभा निखार कार्यक्रम का फिनाले
पिंंक बेल्ट मिशन द्वारा रविवार को आगरा कालेज के मैदान मेंं सांय चार बजे प्रतिभा निखार कार्यक्रम का फिनाले होगा। मिशन की संस्थापिका अपर्णा राजावत व तारा इनोवेशन की संस्थापिका मानसी चंद्रा ने बताया इस कार्यक्रम में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के बच्चे भाग लेंगे।
योग प्रशिक्षण व सेमिनार
रिवाज संस्था द्वारा योग भविष्य का आध्यात्म एंव विज्ञान विषय पर योग प्रशिक्षण व सेमिनार मिल्टन पब्िलक स्कूल अवधपुरी में प्रात: 8:30 बजे होगा। अध्यक्ष मधु सक्सेना ने बताया कि यह आयाेजन लाकडाउन के बाद पहली बार हो रहा है।
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने को बूथों पर मिलेंगे बीएलओ
लोकसभा/विधानसभा क्षेत्रों की वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, संशोधन या फिर हटवाने का विशेष अभियान रविवार को चलेगा। सुबह दस से शाम पांच बजे तक जिले के 3300 बूथों में बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) मिलेंगे। एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे युवा भी वोटर बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
होगा कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन भी
कांग्रेस का वार्ड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को डा. बीआर आंबेडकर सामुदायिक भवन, छीपीटोला में दोपहर 12 बजे से होगा। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव व आगरा प्रभारी योगेश तालान रहेंगे।