Agra Lockdown Extension: 22 Hot Spot में से 3 होंगे कम, एक और बढ़ेगा
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के अनुसार सार्थक अस्पताल कमला नगर एमिनेंट अपार्टमेंट खंदारी और मोहनपुरा क्षेत्र की सील हटा ली जाएगी। पारस हॉस्पिटल के आस पास क्षेत्र को किया जाएगा सील।
आगरा, जागरण संवाददाता। गुरुवार को आगरा में कोरोना वायरस के 19 नये मरीज और मिलने के बाद जिला प्रशासन ने रणनीति में बदलाव किया है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के अनुसार ने बुधवार तक जिले में 22 हॉटस्पॉट जोन बनाए गए थे इन सभी को सील कर दिया गया है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है। गुरुवार को 19 मरीज मिलने के बाद नई रणनीति तैयार की गई है। इसके तहत सार्थक अस्पताल कमला नगर, एमिनेंट अपार्टमेंट, खंदारी और मोहनपुरा क्षेत्र को हॉटस्पॉट के जोन से 48 घंटे बाद खोल दियेे जाएंगे। इन क्षेत्रों में कोई नये मामले सामने नहीं आए हैं। इन क्षेत्रों में फिलहाल नजर रखी जा रही है। जबकि पारस हॉस्पिटल भगवान टॉकीज को सूची में शामिल करते हुए इसके आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है। इस तरीके से जिले में अब हॉटस्पॉट की कुल संख्या 20 हो गई है।
प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के 15 जिलों के हॉट स्पॉट इलाकों को सील कर दिया गया है। सील की यह प्रक्रिया रात 12 बजे के बाद लागू हो चुकी है। इस दौरान किसी भी वाहन को जिलों में बिना पास के प्रवेश नहीं दिया जा रहा। यह आदेश 13 अप्रैल की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। यानी लगातार चार दिन। इसी के साथ यह भी आदेश दिया गया है कि 30 अप्रैल तक कोई भी बिना मास्क लगाए अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकेगा। जिलों के सील होने की समयावधि 14 अप्रैल को लॉकडाउन की समयावधि पर निर्भर रहेगी। प्रदेश के प्रमुख 15 जिलों में लगातार बढ़ रही कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या को देखते हुए यहां लॉकडाउन को आगे भी बढ़ाने की संभावना देखी जा रही है।
ये क्षेत्र हो चुके हैं पहले ही सील
जिलाधिकारी के अनुसार मास्टर प्लान रोड खंदारी, नगला पदी, ताजगंज और रेलवे कॉलोनी आगरा कैंट क्षेत्र को पहले ही सील किया जा चुका है। अब बाकि 22 क्षेत्र बुधवार रात 12 बजे से पूरी तरह सील हो चुके हैं। इन क्षेत्रों को फायर ब्रिगेड की सहायता से सेनेटाइज कराया जा रहा है।
क्षेत्र का नाम, ब्लॉक (प्रशासन द्वारा बनाए गए)
- पारस हॉस्पिटल, न्यू आगरा
- एसआर अस्पताल, रावली साउथ
- कृष्णा विहार जीवनी मंडी, नयाघर
- आजमपाड़ा रामनगर, रामनगर
- मंटोला, मंटोला
- मगटाई, बिचपुरी
- हींग की मंडी, छत्ता
- तोपखाना लेडी लॉयल, लेडी लॉयल
- वजीरपुरा, एचपी ईस्ट
- गढ़ैया, ताजगंज
- सीता नगर, रामबाग
- चारसू गेट, एसएन मेडिकल कॉलेज
- किशोरपुरा, जगदीशपुरा
- चौगरा तेहरा, सैंया
- सुभाष नगर, शाहगंज प्रथम
- हसनपुर, खंदौली
- सुभाष नगर
- घटिया आजम खां
- साबुन कटरा, एसएन मेडिकल कॉलेज
- बसंत विहार, कमला नगर
इनमें से जमाती वाले हैं नौ क्षेत्र
- आजमपाड़ा
- मंटोला
- हींग की मंडी
- मगटई
- तोपखाना
- वजीरपुरा
- गढ़ैया
- एसएन मेडिकल का क्षेत्र
- सीता नगर
कराया जा रहा है सेनेटाइजेशन
संबंधित क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है। इसके अलावा फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव हो रहा है।
जरूरी सामान की आपूर्ति के लिए यहां करें फोन
सील किये गए क्षेत्रों में आवश्यक सामान की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन ने 0562 2454209 नंबर जारी किया है। क्षेत्रीय लोग इस नंबर पर फोन करके सामान की होम डिलीवरी करवा सकते हैं।
न आएं अफवाहों में
एसएसपी बबलू कुमार के अनुसार ये अफवाह बहुत तेजी से ये अफवाह फैल रही है कि पूरा जिला ही सील होगा। जबकि सिर्फ संक्रमण प्रभावित क्षेत्र जहां कोरोना वायरस संक्रमित एक या एक से अधिक केस सामने आए हैं, वही क्षेत्र पूरी तरह सील किये गए हैं।