Move to Jagran APP

दुस्‍साहस: घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़, सास ने किया विरोध तो कर दी ये हालत Agra News

भीड़ ने आरोपित को दबोचकर की पिटाई महिला और युवक अस्पताल में भर्ती। महिला के पति ने रकाबगंज थाने में लिखाया जानलेवा हमला और छेड़छाड़ का मुकदमा।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 06:49 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 06:49 PM (IST)
दुस्‍साहस: घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़, सास ने किया विरोध तो कर दी ये हालत Agra News
दुस्‍साहस: घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़, सास ने किया विरोध तो कर दी ये हालत Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। रकाबगंज के काजीपाड़ा में शनिवार दोपहर युवक एक घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़ करने लगा। सास ने विरोध किया तो उनके गले में कैंची मार दी। शोर मचाने पर भीड़ पहुंच गई। आरोपित को दबोचकर पिटाई कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

ईदगाह के कुतलूपुर निवासी युवती की शादी वर्ष 2014 में काजीपाड़ा निवासी युवक से हुई थी। कुतलूपुर निवासी रंजीत काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। शनिवार वह उसकी ससुराल पहुंच गया और घर में घुस गया। विवाहिता से छेड़छाड़ करने लगा। उनकी सास ने विरोध किया तो आरोपित ने कैंची लेकर उनके गले पर वार कर दिया। इससे सास लहूलुहान होकर गिर पड़ी। विवाहिता के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने आरोपित की जमकर पिटाई की। इसमें वह चोटिल हो गया। पुलिस ने कैंची लगने से घायल महिला और पिटाई से चोटिल हुए आरोपित को अस्पताल में भर्ती करा दिया। घायल महिला के पति ने मामले में तहरीर दे दी। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि मामले में छेड़छाड़ और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.