Move to Jagran APP

दिनदहाड़े दंपति पर कातिलाना हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल Agra News

मथुरा की जनकपुरी कॉलोनी की घटना। परिजनों का लूट का आरोप। पुलिस का शक लेनदेन का मामला।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 03:41 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 03:41 PM (IST)
दिनदहाड़े दंपति पर कातिलाना हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल Agra News
दिनदहाड़े दंपति पर कातिलाना हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल Agra News
आगरा, जेएनएन। मथुरा में दिनदहाड़े दुस्‍साहसिक घटना काे अंजाम दिया गया। चार लोगों ने घर में घुसकर दंपति पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पति- पत्‍नी दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पुलिस पहुंच गई और मुख्‍य आरोपित के पिता को हिरासत में ले लिया है।
मामले के अनुसार सोमवार दोपहर मथुरा की जनकपुरी कॉलोनी निवासी विजय शर्मा और उनकी पत्‍नी दोनों घर में थे। बच्‍चे स्‍कूल गए हुए थे। आरोप है कि इसी बीच कांता पुरी निवासी प्रेम गौतम अपने तीन साथियों के साथ घर में अचानक घुस आया और दंपति पर चाकुओं से कातिलाना हमला बोल दिया। दंपति की चीख पुकार सुन आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक चारों आरोपित फरार हो गए। पड़ोसियों ने डायल 100 पर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस को घायल विजय शर्मा ने बताया कि प्रेम गौतम अपने साथियों के साथ लूट के इरादे से आया था, जबकि पुलिस को प्रथम दृश्‍टया मामला लेन देन का लग रहा है। पीडि़त के आरोप के आधार पर मुख्‍य आरोपित प्रेम के पिता नत्‍थीलाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.