विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

G-20 समिट के मेहमान आए आगरा, ताजमहल की दीवानगी ऐसी कि 5 घंटे पहले पहुंचे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बेटे-बहू

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 09 Sep 2023 01:45 PM (IST)

Agra News In Hindi Today G-20 समिट के मेहमान दिल्ली में रुके हैं। G-20 समिट में आकर कुछ मेहमानों ने ...और पढ़ें

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बेटे-बहू ने देखा स्मारक
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बेटे-बहू ने देखा स्मारक

HighLights

  1. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के बेटे-बहू पहुंचे ताजमहल
  2. ताजमहल की खूबसूरती देखने के बाद दोनों ने खिंचवाए फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। दिल्ली में हो रहे जी-20 समिट में भाग लेने आए अतिथियों का ताजमहल देखने आगरा आना शुरू हो गया है। शनिवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के बेटे-बहू ने स्मारक का दीदार किया। वह अपने निर्धारित समय से पांच घंटे पहले ही आगरा पहुंच गए।

सड़क मार्ग से पहुंचे ताजमहल देखने

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बेटे कासेंग पंगारेप और उनकी पत्नी एरिना गुदोनो का शनिवार दोपहर 1:30 बजे ताजमहल देखने आने का कार्यक्रम था। वह दिल्ली से सड़क मार्ग से सुबह 8:30 बजे ही आगरा आ गए। शिल्पग्राम में उनका स्वागत किया गया।

यहां से वह प्रतिनिधिमंडल के साथ ताजमहल पहुंचे। स्मारक में वह करीब डेढ़ घन्टे तक रुके। ताजमहल की खूबसूरती से वह प्रभावित नजर आए। उन्होंने ताजमहल बनवाने वाले शाहजहां और मुमताज, स्मारक की वास्तुकला व पच्चीकारी के बारे में जानने में काफी रुचि दिखाई। ताजमहल देखने के बाद वह वापस दिल्ली लौट गए। केसांग इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की तीसरी सन्तान हैं।