Move to Jagran APP

गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए अभी से जुट जाएं

- पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय के निवास पर हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 07:27 AM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 07:27 AM (IST)
गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए अभी से जुट जाएं
गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए अभी से जुट जाएं

आगरा, जागरण संवाददाता। फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर बसपा की पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।

loksabha election banner

मंगलवार को उनके शास्त्रीपुरम स्थित आवास पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से गठबंधन की मजबूत प्रत्याशी सीमा उपाध्याय को जिताने के लिए अभी से जुटने की अपील की गई।

बसपा से फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट प्रभारी व पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने वाल्मीकि समाज के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच साल में आपके क्षेत्र में विकास नहीं किया गया। चुनाव में बसपा को अपना आशीर्वाद देंगे तो आपके क्षेत्र की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री रामवीर उपाध्याय ने कहा वाल्मीकि समाज का एक-एक वोट कीमती है। गठबंधन के प्रत्याशी को अपना वोट देकर उसे दिल्ली पहुंचाने का काम करें। बसपा जिलाध्यक्ष रविंद्र पारस ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बसपा को जीतने का संकल्प लेकर जाएं। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव ने गठबंधन के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में नया जोश है। सम्मेलन में अशोक कुमार भारतीय, संतोष आनंद, पूर्व विधायक कालीचरन सुमन, नेमीचंद, नरेश व्यास आदि उपस्थित रहे। प्रियंका गांधी से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

आगरा: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय में चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। राष्ट्रीय महासचिव ने उनसे लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि संगठन को मजबूत करने के काम में लग जाएं। इसके अलावा केंद्र सरकार की गलत नीतियों के बारे में लोगों को बताएं। किसानों की समस्याओं को जोर-शोर से उठाएं। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव विनोद बंसल, तेजनारायण सिंह व ओंकार सिंह थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.