विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा भालू संरक्षण केंद्र: जेनी और लिसी की शरारतें, सबका मोह रही मन

Published: Sat, 20 Jun 2026 10:53 AM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2026 11:00 AM (IST)

वाइल्डलाइफ एसओएस के आगरा स्थित भालू संरक्षण केंद्र में जेनी और लिसी नामक दो छोटे भालू अपनी मस्ती से रौनक ...और पढ़ें

भालू संरक्षण केंद्र में भालू।

भालू संरक्षण केंद्र में भालू।

HighLights

  1. जेनी और लिसी आगरा भालू संरक्षण केंद्र के सबसे छोटे सदस्य

  2. दोनों भालू अपनी मस्ती और शरारतों से केंद्र में रौनक

  3. विशेष आहार, मल्टीविटामिन, कैल्शियम से मिलती है देखभाल

जागरण संवाददाता, आगरा। वाइल्डलाइफ एसओएस के कीठम स्थित भालू संरक्षण केंद्र में इन दिनों दो छोटे भालू जेनी और लिसी की वजह से हर ओर रौनक छाई हुई है। केंद्र में कुल 84 भालू रहते हैं, जिसमें 39 नर और 45 मादा हैं। लेकिन ये दोनों के सबसे छोटे होने के कारण जेनी और लिसी सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं।

भालू केंद्र में सबसे छोटा होने के कारण होती है विशेष देखभाल

जेनी की उम्र करीब एक साल है जबकि लिसी चार साल की है। दोनों भालू शावक हैं और अपनी मस्ती व शरारतों से पूरे केंद्र में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। वाइल्ड लाइफ एसओएस के श्रेष्ठ पचौरी बताते हैं कि जेनी की उछल-कूद और खेलने की आदत देखकर बड़े भालू भी प्रभावित होते हैं।

इनकी हरकतें देख बड़े भालू होते हैं प्रभावित,  गर्मियों के लिए खास खानपान

लिसी अपनी दोस्ताना स्वभाव और प्यारी हरकतों से सभी का दिल जीत लेती है। इन दोनों के लिए केंद्र की टीम खास ध्यान रखती है। उनकी डाइट में सुबह और शाम दोनों समय 4.5 किलो दलिया और दो से ढाई किलो ताजे फल शामिल हैं। साथ ही मल्टीविटामिन, कैल्शियम सप्लीमेंट और ओआरएस भी दिया जाता है। इससे गर्मियों के मौसम में शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और उनकी हड्डियां मजबूत होती हैं।

यह भी पढ़ें- आगरा Metro को मिलेगी रफ्तार: PM Modi कानपुर मेट्रो के साथ ताजनगरी के स्टेशनों कर सकते हैं लोकार्पण, तैयारी तेज

जेनी और लिसी की मौजूदगी से केंद्र के उत्साह

वाइल्डलाइफ एसओएस की देखभाल में इन भालुओं को न सिर्फ सुरक्षित घर मिला है बल्कि बड़े-बड़े बाड़े, पेड़, पानी के तालाब और खेलने के लिए भरपूर व्यवस्था भी है। पहले जहां ये भालू शोषण और क्रूरता का शिकार थे, वहीं अब वे बेफिक्र होकर खेलते और घूमते हैं। जेनी और लिसी की मौजूदगी से केंद्र के उत्साह में है।