Move to Jagran APP

वर्षो से भरी गंदगी जागरण के अभियान से साफ, खिले चेहरे

दैनिक जागरण ने चलाया शहीद नगर में सफाई अभियान बड़ी मस्जिद के आसपास का इलाका चमकाया

By Edited By: Published: Mon, 13 May 2019 10:00 AM (IST)Updated: Mon, 13 May 2019 10:00 AM (IST)
वर्षो से भरी गंदगी जागरण के अभियान से साफ, खिले चेहरे
वर्षो से भरी गंदगी जागरण के अभियान से साफ, खिले चेहरे
आगरा, जागरण संवाददाता। माह-ए-रमजान में नमाजियों को गंदगी से गुजरना पड़ा रहा था। मस्जिदों के आसपास के इलाकों में जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आते थे, लेकिन दैनिक जागरण ने जब सफाई का बीड़ा उठाया तो पूरा इलाका चमक गया। दैनिक जागरण ने रविवार को शहीद नगर तिराहे से हरी दरगाह तक सफाई अभियान चलाया। वर्षो से चौक नालों से चार घंटों की मेहनत में पानी निकलना शुरू हो गया। यहां पूरे रास्ते पर गंदगी के ढेर लगे हुए थे। जागरण ने सुबह आठ बजे अभियान शुरू किया। हजारों नमाजी शहीद नगर की बड़ी मस्जिद में नमाज पढ़ने आते हैं। रास्ते पर फैली गंदगी से नमाजियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। दर्जनभर से अधिक कर्मचारियों ने करीब तीन घंटों की मेहनत में मस्जिद के आसपास के इलाकों को साफ सुथरा कर दिया। सफाई देख लोग भी अभियान से जुड़ने लगे। आसपास के लोगों ने कर्मचारियों के साथ अभियान में मदद करने लगे। नमाजियों में खुशी मस्जिद में नमाज पढ़ने जाने वाले रास्ते में बड़ी तादाद में गंदगी फैली थी। जागरण के अभियान में साफ होने पर नमाजियों में खुशी हुई। रोजेदार स्वच्छ सड़क पर टहलने लगे। बच्चों की दौड़ी साइकिल मस्जिद के आसपास का इलाका साफ हो गया। इसके बाद बच्चे भी साइकिल लेकर सड़क पर दौड़ाने लगे। नमाजियों की सुविधा को चला अभियान रमजान में रोजेदारों को गंदगी से काफी परेशानी हो रही है। सड़कों पर सीवर फैल रहा है। इससे नमाजियों को कपड़े खराब हो रहे थे। हमारी गली में सफाई कभी-कभी होती है। जागरण के अभियान से पहली बार बेहतर सफाई हुई है। फरमान इलाही गंदगी को लेकर कई बार नगर निगम के अधिकारियों के पास शिकायत कर चुके हैं, लेकिन गलियों में कूड़ा उठाने कोई नहीं आता है। मोहम्मद आबिद हम दैनिक जागरण का शुक्रिया अदा करते हैं। रोजे के महीने में मस्जिदों के पास अभियान चलाया है। आराम के साथ रोजेदार मस्जिद में पहुंच सकते हैं। मोहम्मद फईम नगर निगम के कर्मचारी सफाई करने आते हैं, उसके बाद भी गली में कूड़ा रहता है। अभियान से सब साफ हो गया है। हीराबाबू जागरण के अभियान से पूरा रास्ता साफ हो गया है। ईद के करीब भी जागरण को पहल करने चाहिए। शाहिद अहमद मुस्लिम इलाकों में स्वच्छता का बीड़ा जागरण ने पहली बार उठाया है। बहुत सराहनीय कार्य है। क्योंकि मुस्लिम इलाकों में बहुत गंदगी रहती है। जमील खान मुस्लिम इलाके में पानी और सफाई की बहुत समस्या है। अधिकारियों से कई बार शिकायत की है। इसके बाद भी कार्य नहीं होता है। मेहराजुद्दीन उर्फ मज्जो जागरण के प्रयास से मस्जिदों के आसपास का इलाका साफ किया गया है। यह पहल नमाजियों के लिए सहूलियत भरा कदम है। मेहराजुद्दीन कुरैशी

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.