बदहाल पार्क की बदली सूरत देख खिले चेहरे, जानिए कैसे
आवास विकास सेक्टर 11 ए में नगर निगम संग पहुंची जागरण की टीम 20 साल बाद पार्क को साफ देख खिले लोगों के चेहरे
आगरा, जागरण संवाददाता। आवास विकास सेक्टर-11 ए के निवासियों के लिए मंगलवार का दिन कुछ खास था। दो दशक के बदहाल पार्क की सूरत देख लोगों के चेहरे खिल उठे। युवाओं ने पहली बार इस पार्क को स्वच्छ देखा। ये सब संभव हुआ दैनिक जागरण के 'स्मार्ट आगरा-स्वच्छ आगरा' अभियान से।
आवास विकास सेक्टर-11ए के लोग बदहाल पार्क, नालियों से बहते सीवर और टूटी सड़कों से परेशान हैं। सफाई कर्मी कभी कभार सफाई के लिए पहुंचते हैं। सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर दी जाती है। जागरण ने अभियान के तहत मंगलवार को नगर निगम के साथ मिलकर यहां सफाई अभियान चलाया। सुबह सात बजे ही सफाई कर्मी इलाके में पहुंच गए। एक पार्क जिसमें बड़ी-बड़ी झाड़ियां थीं, तीन घंटे की मेहनत से उसे पूरी तरह साफ कर दिया। आसपास रहने वालों की जब आंख खुली तो पार्क पूरी तरह से साफ था। सीडीओ रविन्द्र कुमार और अपर नगरायुक्त विनोद कुमार गुप्ता ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। 20 साल से बदहाल पार्क की सूरत बदल दी गई। नालियों में महीनों से जमा सिल्ट निकाली गई, तो उनमें पानी का प्रवाह भी शुरू हो गया। एकत्र किए गए कचरे को जेसीबी के जरिए बड़े-बड़े वाहन से ले जाया गया। बॉक्स
पार्क का होगा सुंदरीकरण
सीडीओ रविन्द्र कुमार ने कहा कि पार्क की साफ सफाई करा दी गई है। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को पार्क में घास और हरियाली लगाने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को सेक्टर की समस्याओं से अवगत कराया। कुछ का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अन्य समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द दूर करने का आश्वासन दिया गया। अपर नगरायुक्त विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से पार्क का सुंदरीकरण किया जाएगा। स्वच्छता अभियान में स्थानीय लोगों को भी आगे बढ़कर आना होगा। सेक्टर वासियों की समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा। ये हैं सेक्टर 11ए की प्रमुख समस्या
सीवेज समस्या, बदहाल पार्क, खराब सड़कें, खराब हो चुकीं स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण। आज सेक्टर 14 में चलेगा अभियान
जागरण के स्मार्ट आगरा-स्वच्छ आगरा अभियान के तहत बुधवार को सेक्टर 14 के पार्क में लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। पूरे सेक्टर में सफाई की जाएगी। - सेक्टर में पार्क, सीवर और गंदगी की पुरानी समस्या है। खस्ताहाल सड़कों से लोग परेशान है। इन समस्याओं को जल्द दूर कराया जाएगा।
मंजुला सिंह, स्थानीय पार्षद - वर्षो से खस्ताहाल पार्क की सफाई के बाद लोगों की बड़ी समस्या दूर हो गई है। लोगों को अन्य समस्याओं को भी जल्द दूर किया जाएगा।
सुषमा जैन,