विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की अचानक बिगड़ी तबीयत, सीने में इन्फेक्शन; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Published: Fri, 02 Feb 2024 03:08 PM (GMT+05:30)

Jagadguru Rambhadracharya जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की तबीयत बिगड़ गई। शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ...और पढ़ें

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की अचानक बिगड़ी तबीयत, सीने में इन्फेक्शन
जगद्गुरु रामभद्राचार्य की अचानक बिगड़ी तबीयत, सीने में इन्फेक्शन

जागरण संवाददाता, आगरा। जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की तबीयत बिगड़ गई। शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जगद्गुरु रामभद्राचार्य को आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

दरअसल जगद्गुरु रामभद्राचार्य हाथरस में रामकथा कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्हें कथा को विश्राम देना था। इससे पूर्व ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आगरा लाया गया और दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य को हुआ चेस्ट इन्फेक्शन

पुष्पांजलि अस्पताल में चिकित्सकों ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य के स्वास्थ्य की जांच की। डॉक्टरों ने उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन होने की जानकारी दी। उन्हें शाम तक छुट्टी दी जा सकती है। उनके साथ यहां पर उनके शिष्य और निजी सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं।