Move to Jagran APP

आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने किया ताज का दीदार, कहा अद्भुत है कारीगरी Agra News

आयरलैंड के प्रधानमंत्री वराडकर ने किया ताजमहल का दीदार। इसके बाद मेहताब बाग भी गए।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 04 Jan 2020 04:22 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jan 2020 07:43 PM (IST)
आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने किया ताज का दीदार, कहा अद्भुत है कारीगरी Agra News
आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने किया ताज का दीदार, कहा अद्भुत है कारीगरी Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर शनिवार को ताज की सुंदरता पर मुग्ध नजर आए। शनिवार दोपहर आगरा पहुंचे लियो ताजमहल में एक घंटे से अधिक समय तक रहे। उन्होंने मेहताब बाग से भी ताजमहल का दीदार किया।

loksabha election banner

लियो शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे ताजमहल पहुंचे। पूर्वी गेट से स्मारक में प्रवेश किया। फोरकोर्ट से ताज का दीदार कर वह उसकी सुंदरता में खोए नजर आए। फोरकोर्ट के बाद वीडियो प्लेटफार्म से वो काफी देर तक ताज निहारते रहे। वीडियो प्लेटफार्म व सेंट्रल टैंक पर उन्होंने फोटो खिंचवाए। गाइड अनुराग माथुर से उन्होंने ताजमहल की नींव, मकराना के संगमरमर की खासियत व स्थापत्य कला के बारे में जानकारी जुटाई। लियो अपने मित्र को ताज दिखाने लाए थे। इससे पूर्व भी एक बार वो ताज देख चुके थे। ताज में करीब डेढ़ घंटे वो रुके। होटल में लंच करने के बाद दोपहर दो बजे के करीब वो मेहताब बाग पहुंचे। उसके इतिहास के बारे में जानकारी की। अंत में मेहताब बाग में अकेले घूमने की इच्छा जताई। 10 से 15 मिनट तक मेहताब बाग से ताज निहारने के बाद वो सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना हो गए। भ्रमण के दौरान उनके साथ एसपी सिटी रोहन बोत्रे रहे।

नहीं चाहते थे प्रोटोकॉल

लियो ताज भ्रमण के दौरान किसी तरह का प्रोटोकॉल नहीं चाहते थे। उन्होंने कहा भी कि इतनी सुरक्षा तो वो अपने देश में भी साथ लेकर नहीं चलते हैं।

भारतीय पिता की संतान हैं लियो

लियो वराडकर भारतीय पिता की संतान हैं। उनके पिता डॉ. अशोक वराडकर 1960 में वराड से इंग्लैंड गए थे। वराड, मुंबई से करीब 500 किमी दूर सिंधुदुर्ग जिले की मालवन तहसील में है। लियो भारत दौरे पर आने के दौरान 29 दिसंबर को अपने पैतृक गांव वराड गए थे।

गतिमान एक्सप्रेस से आए आगरा

लियो बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के शनिवार सुबह दिल्ली से गतिमान एक्सप्रेस से आगरा पहुंचे। उनके आगमन की जानकारी जैसे ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को मिली, उनके लिए आवश्यक इंतजाम किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.