Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPS Transfer: आगरा के नए पुलिस कमिश्नर बने IPS दीपक कुमार, 15 महीने में जे रविन्दर गौड ने किए पुलिसिंग में नए प्रयोग

    IPS Transfer In UP आगरा के पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड ने अपने 15 महीने के कार्यकाल में नए प्रयोगों से पुलिसिंग को नई दिशा दी। उन्होंने साक्ष्य आधारित विवेचना और बीट पुलिस अधिकारी प्रणाली शुरू की। जगदीशपुरा कांड में निष्पक्ष जांच और कई बड़े गिरोहों का पर्दाफाश उनके कार्यकाल की मुख्य उपलब्धियां रहीं। आईजी दीपक कुमार को आगरा का कमिश्नर बनाया गया है।

    By Yashpal Singh Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 16 Apr 2025 07:47 AM (IST)
    Hero Image
    Agra News: जे रविन्दर गौड का आगरा से तबादला हुआ है।

    जागरण संवाददाता, आगरा। पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड ने 15 माह के कार्यकाल में नए प्रयोगों से नई पुलिसिंग सिखाई। उन्होंने साक्ष्य आधारित विवेचना से लेकर बीट पुलिस अधिकारी की व्यवस्था लागू कराई। इसके साथ ही उनके नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने कई बड़े गुडवर्क किए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जे रविन्दर गौड ने 11 जनवरी 2024 को पुलिस आयुक्त पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। उस समय पुलिस की छवि जगदीशपुरा कांड से खराब हो रही थी।

    साक्ष्य आधारित विवेचना की व्यवस्था कराई शुरू, बीपीओ बनाए

    उन्होंने जगदीशपुरा कांड में निष्पक्ष विवेचना कराई और गैंग में शामिल कई लोगों को जेल भिजवाया।इसके बाद उन्होंने कार्यालयों, थानों और पुलिस चौकियों के सुंदरीकरण पर ध्यान दिया। जिले में कई थाने आइएसओ सर्टीफाइड बन गए। पुलिस आयुक्त ने साक्ष्य आधारित विवेचना प्रणाली लागू की। इसकी पुलिस अधिकारियों को ट्रेनिंग भी दी। फीडबैक सेल से थानों में पनप रहे भ्रष्टाचार पर नजर रखी। वहीं बीट पुलिस अधिकारी की व्यवस्था से पुलिस को नेटवर्क मजबूत किया।

    15 माह के कार्यकाल में कई बड़े गैंग का कराया पर्दाफाश

    उनके कार्यकाल में कई बड़ी घटनाएं हुईं, लेकिन उनका समय से ही पर्दाफाश हो गया। हाल ही में फर्जी दस्तावेजों से बैनामा कराने वाले बड़े गैंग का पर्दाफाश हुआ था। इसकी जांच को उन्होंने एसआईटी बना दी । इस तरह के और भी कई बड़े मामलों का उनके कार्यकाल में पर्दाफाश हुआ।

    दो वर्ष से आगरा को करीब से देख रहे हैं आईजी दीपक कुमार

    2005 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपक कुमार 11 मार्च 2023 में आईजी आगरा बने थे। वे दो वर्ष से आगरा को करीब से देख रहे हैं। हालांकि कमिश्नरेट बनने के कारण आगरा उनकी रेंज में शामिल नहीं था। मगर, वे आगरा की पुलिसिंग और यहां के संवेदनशील क्षेत्रों और अन्य विषयों की गहराई से जानकारी रखते हैं।

    ये भी पढ़ेंः कासगंज सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ा अपडेट, आठों आरोपितों का होगा DNA टेस्ट; पीड़ित परिवार को 5 लाख की मदद

    ये भी पढ़ेंः जयमाला से पहले दूल्हे की डिमांड पर खड़ा हो गया बखेड़ा, गुस्साई दुल्हनों ने शादी से किया इनकार; लौटाई बरात