Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय दिवस पर योगमय हुआ ब्रज

आगरा: दैनिक जागरण ने आगरा व मथुरा में कराया योगाभ्यास

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 12:19 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 12:43 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय दिवस पर योगमय हुआ ब्रज
अंतरराष्ट्रीय दिवस पर योगमय हुआ ब्रज

आगरा(जेएनएन): अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुरुवार को पूरा ब्रज योग मय नजर आया। दैनिक जागरण ने मथुरा व आगरा में योगाभ्यास शिविर आयोजित किए। इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं ने भी योग कराया। आगरा के पालीवाल पार्क में दैनिक जागरण के योग शिविर में सैकड़ों लोगों ने सुबह साढ़े पांच बजे योग किया। साथ ही ग्यारह सीढ़ी मैदान में ताज के साये में भी योग किया गया। इसके अलावा मथुरा के बीएसए कालेज मैदान में दैनिक जागरण का महायोग शिविर आयोजित किया गया। दीप प्रज्जवलन के बाद भारत सरकार के प्रोटोकाल के मुताबिक योग अभ्यास शुरू किया गया। एटा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर ही नहीं कस्बों और गावों तक योग की धूम रही। मुख्य आयोजन शहर के जीआइसी मैदान में किया गया। जहा योगाचार्य महेश योगी ने सैकड़ों लोगों को योगाभ्यास कराया। डीएम अमित किशोर, एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया सहित सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों सहित मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, भाजपा के प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने योग कर लोगों का उत्साह बढ़ाया। इनके अलावा शहर में ही पुलिस लाइन, कलक्ट्रेट, सरस्वती शिशु मंदिर सहित अन्य कई सार्वजनिक स्थानों पर योग शिविर लगाए गए। इसके अलावा सभी तहसील-ब्लॉक मुख्यालयों से लेकर तमाम ग्राम पंचायतों पर भी योग शिविर लगाकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया। प्रशासन के कार्यक्त्रमों के अलावा विभिन्न सामाजिक, स्वयंसेवी संस्थानाओं ने अपने-अपने स्तर से शिविरों का आयोजन किया। फीरोजाबाद में कानूनगो की हालत बिगड़ी

loksabha election banner

आगरा: फीरोजाबाद के टूंडला कस्बे में ठाकुर बीरी सिंह इंटर कालेज में आयोजित विश्व योग दिवस पर एसडीएम संग योगा करने आये कानूनगो पुरुषोत्तम सिंह की हालत बिगड़ गई। इससे शिविर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में कानूनगो को सीएचसी में भर्ती कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.