Move to Jagran APP

महिलाओं को स्मारकों में मिला बिना टिकट प्रवेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ताजमहल समेत सभी स्मारक रहे फ्री महिलाओं को पसंद आया एएसआइ का तोहफा दिखी खुशी

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 01:44 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 01:44 AM (IST)
महिलाओं को स्मारकों में मिला बिना टिकट प्रवेश
महिलाओं को स्मारकों में मिला बिना टिकट प्रवेश

आगरा,जागरण संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को सभी स्मारकों में महिला पर्यटकों को निश्शुल्क प्रवेश मिला। महिला दिवस पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) द्वारा दिया गया खूबसूरत तोहफा उन्हें पसंद आया और उनके चेहरे पर इसकी खुशी साफ नजर आई। स्थानीय महिलाएं भी बड़ी संख्या में स्मारकों को देखने पहुंचीं।

loksabha election banner

एएसआइ ने पिछले वर्ष की तरह इस बार भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्मारकों में महिलाओं का प्रवेश निश्शुल्क किया था। इसकी सूचना भी स्मारकों पर लगा दी गई थी। स्मारकों पर पहुंचने के बाद जब महिलाओं को इसकी जानकारी मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ताजमहल पर भी सुबह से अच्छी संख्या में महिला पर्यटक पहुंचीं। ताजमहल के अद्भुत सौंदर्य के दीदार और प्रवेश निश्शुल्क होने की खुशी उनके चेहरे पर नजर आई। उनके लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की खुशी दोगुनी हो गई। ताजमहल के अलावा अन्य स्मारकों पर भी सोमवार को महिला पर्यटकों की भीड़ रही। रांची से आईं अनामिका ने बताया कि वो पहली बार ताजमहल देखने आई हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ताजमहल समेत अन्य स्मारकों को महिलाओं के लिए फ्री किए जाने की जानकारी उन्हें स्मारक पहुंचने के बाद मिली। उन्हें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। आगरा की कीर्ति दुबे ने बताया कि आज बहुत खास दिन है, इसलिए उन्होंने ताजमहल देखने की सोची। करीब आठ हजार पुरुषों ने देखा ताजमहल

सोमवार को करीब आठ हजार पुरुष पर्यटकों ने ताजमहल देखा। पर्यटकों ने 7391 टिकट आनलाइन बुक कराए, जिनमें 7110 वयस्क और 281 बच्चे शामिल थे। 411 पर्यटकों ने टिकट विडो से टिकट खरीदे। 15 वर्ष तक के बच्चों का स्मारक में प्रवेश निश्शुल्क है। टिकट विडो से बच्चों के लिए निर्धारित जीरो वैल्यू के टिकट जारी नहीं किए जाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.