Move to Jagran APP

आगरा में इंटर स्टेट होम्योपैथिक कांफ्रेंस आज, बदलेगा घटिया चौराहा का नाम, जानिए और क्या होगा शहर में खास

घटिया चौराहा का नाम बदल कर स्व. अशोक सिंघल मार्ग किया जा रहा है। रविवार को घटिया चौराहा स्थित विक्टोरिया इंटर कालेज में सुबह 1030 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें मेयर नवीन जैन इसकी घोषणा करेंगे।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 19 Dec 2021 08:20 AM (IST)Updated: Sun, 19 Dec 2021 08:20 AM (IST)
आगरा में इंटर स्टेट होम्योपैथिक कांफ्रेंस आज, बदलेगा घटिया चौराहा का नाम, जानिए और क्या होगा शहर में खास
आगरा में रविवार को विभिन्‍न धार्मिक एवं सांस्‍कृतिक कार्यक्रम होंगे।

आगरा, जागरण संवाददाता। इंडियन इंस्टीट्यूट आफ होम्योपैथिक फिजिशियन संस्था की आगरा यूनिट की एक दिवसीय इंटर स्टेट होम्योपैथिक कांफ्रेंस का आयोजन रविवार को सुबह 10 बजे से फतेहाबाद रोड स्थित होटल अमर में किया जाएगा। डा. राजेंद्र सिंह के अनुसार इसमें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, भाजपा उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य समेत देशभर के विषय विशेषज्ञ शामिल होकर अपने शोध व चिकित्सकीय अनुभव साझा करेंगे।

loksabha election banner

जैन बैंकर्स सम्मेलन

पट्टाचार्य ज्ञेयसागर महाराज के ससंघ सानिध्य में रविवार को जैन बैंकर्स सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कमला नगर, शालीमार एन्क्लेव स्थित स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दोपहर दो बजे से होने वाले आयोजन में समाज के बैंकर्स हिस्सा लेकर जैन संत से आशीर्वाद लेंगे।

लोकार्पण

घटिया चौराहा का नाम बदल कर स्व. अशोक सिंघल मार्ग किया जा रहा है। रविवार को घटिया चौराहा स्थित विक्टोरिया इंटर कालेज में सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मेयर नवीन जैन इसकी घोषणा करेंगे।

जिंदगी और शायरी

संजय प्लेस स्थित यूथ हास्टल में साहिर लुधायानवी: जिंदगी और शायरी विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें साहिर, शायरी और गीत की प्रस्तुतियां दोपहर दो बजे से दी जाएंगी।

सम्मान कार्यक्रम

रोशनी चेरिटेबल ट्रस्ट रविवार को सेंट पीटर्स कालेज में प्रेम व सद्भाव उत्सव और कन्या सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन करेगा। दोपहर 12 बजे से होने वाले आयोजन में गरीब परिवारों के 500 बच्चे हिस्सा लेंगे। सीडीओ ए मनिकंडन पंचर वाली राजकुमारी सहित पांच अन्य आत्मनिर्भर युवतियों को सम्मानित करेंगे। वहीं आगरा कैंट स्थित हैवलाक चर्च में तीसरे पहर साढ़े चार बजे से क्रिसमस पर्व का आयोजन किया जाएगा।

माकड्रिल

नागरिक सुरक्षा कोर और लायंस क्लब फ्रेंड्स महान रविवार को वाटर वर्क्स, जीवनी मंडी स्थित केंद्रीय भंडार नागरिक सुरक्षा पर आपदा प्रबंधन की माकड्रिल करेगी। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से होगा।

अन्य कार्यक्रम

- साईं सेवा मित्र मंडल द्वारा एक वृक्ष शहीदों के नाम कार्यक्रम, सरदार पटेल उद्यान, शहजादी मंडी, सुबह 8 बजे।

- क्षत्रिय सभा यमुनापार का शपथ ग्रहण समारोह, गुप्ता पैलेस रायल चौराहा, ट्रांस यमुना कालोनी, फेज टू, सुबह 11 बजे।

- अचल ट्रस्ट व सत्यमेव जयते ट्रस्ट द्वारा 500 कंबल का वितरण, जिला जेल, खंदारी, सुबह 11 बजे।

- विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संत स्वामी चिन्मायानंद बापू के मुखारविंद से सामाजिक सरोकार से जुड़ी श्रीमद्भागवत गीता कथा के आमंत्रण पत्र का विमोचन, होटल आशादीप, भगवान टाकीज, दोपहर 12 बजे।

- आदर्श शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन का इतिहास गढ़ें- आगे बढ़े, लेखा कार्यालय, बेसिक शिक्षा विभाग, दोपहर 12:30 बजे।

- फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी की बैठक, होटल औरेंज, प्रतापपुरा, एमजी रोड, दोपहर 1:30 बजे।

- दिवाकर महासभा का 13वां सामूहिक विवाह समारोह, बीएल फार्म हाउस, डीपीएस स्कूल के पास, दोपहर 2 बजे।

- भारतीय सप्तऋषि सेवा संगठन द्वारा दादा भगवान परशुराम की आरती, प्राचीन कैलाश मंदिर स्थित ऋषि जमदग्नि मंदिर, सिकंदरा, तीसरे पहर 4 बजे।

- रिवर कनेक्ट कैंपेन सदस्यों का सम्मान, यमुना आरती स्थल, यमुना किनारा रोड, शाम 5 बजे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.