Move to Jagran APP

तीर्थनगरी बटेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब

मकर संक्रांति पर्व पर ग्रामीण अंचल में वस्तुओं का किया गया दान खिचड़ी प्रसाद वितरित

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 06:15 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 06:15 AM (IST)
तीर्थनगरी बटेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब
तीर्थनगरी बटेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब

जागरण टीम, आगरा। मकर संक्रांति पर्व पर शुक्रवार को तीर्थनगरी बटेश्वर में आस्था का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलाल जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर जरूरती वस्तुओं का दान किया। ग्रामीण अंचल में जगह-जगह आयोजन हुए। जहां जरूरतमंदों को कंबल व अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।

loksabha election banner

बाह: बटेश्वर में सुबह से ही यमुना नदी में स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने ब्रह्मालाल जी मंदिर और गौरा-पार्वती मंदिर में पूजन किया। इसके बाद साधु-संतों को दान किया। खिचड़ी प्रसाद का भी वितरण किया गया। खड़ेश्वरी महाराज, स्वामी रामचंद्र ने जरूरतमंदों को कंबल बांटे।

फतेहाबाद: माथुर वैश्य युवा दल मंडल और अन्य समाजसेवियों ने खिचड़ी का दान किया। युवा दल मंडल के प्रमुख गौरव गुप्ता ने गांधी चौक पर खिचड़ी व गजक का वितरण कराया। मंदिरों में पूजन के लिए भीड़ लगी रही।

किरावली: रायभा के प्रधान रवि शर्मा ने शुक्रवार सुबह 600 कंबलों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कड़ाके की सर्दी में कंबल जरूरतमंदों को राहत प्रदान करेंगे। सलेमाबाद के गांव जिंदपुरा मंदिर पर समाजसेवी राजवीर सिंह चाहर ने 260 जरूरतमंदों को कंबल और वस्त्र बांटे। इस दौरान अतर सिंह, रामजीलाल चाहर, लोकेंद्र हवलदार, मान सिंह, अवधेश मौजूद रहे।

फतेहपुर सीकरी: घरों में मकर संक्रांति का पूजन कर महिलाओं ने जरूरती वस्तुएं दान कीं। कई श्रद्धालुओं ने एक वर्ष के अनुष्ठान पूर्ण किए। सफाईकर्मी को भोजन कराकर सामान का दान किया। सपा नेता भानु यादव बने उपाध्यक्ष

जागरण टीम, आगरा। मंगदपुर निवासी सपा नेता भानुप्रताप यादव को बाह विधानसभा क्षेत्र का उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व चेयरमैन दिवाकर सिंह गुर्जर, सुधीर दुबे, रविकांत मिश्रा, राजकुमार फौजी, राकेश नगर, धर्मवीर गुर्जर, अखिलेश तिवारी, श्रीकृष्ण वर्मा, रमेशयादव, विजय गुर्जर, संतोष बरुआ, सोनू यादव, बंगाली सविता आदि ने हर्ष जताया है। रविद्र बघेल बने प्रधान संगठन बाह ब्लाक के अध्यक्ष

जागरण टीम, आगरा। ब्लाक के प्रधान संगठन की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें सर्वसम्मति से गुंगावली गांव के प्रधान रविद्र बघेल को संगठन का अध्यक्ष चुना गया। सौरभ शर्मा, राजकुमार गुर्जर को उपाध्यक्ष, जगवीर वर्मा, ईश्वरदास को महासचिव, शैलेंद्र सिंह भदौरिया को कोषाध्यक्ष तथा जयनरायण सिंह, बलवीर सिंह, रामसेवक, बच्चू सिंह, मूला देवी को सचिव बनाया गया। घर-घर जाकर दी सरकार की योजनाओं की जानकारी

जागरण टीम, आगरा। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पंकजा शर्मा और एकता शर्मा ने शुक्रवार को कस्बे में घर-घर जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि पांच वर्ष के कार्यकाल में मोदी और योगी ने कई विकास कार्य कराए। उन्होंने लोगों से भाजपा को मजबूती देने की अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.