विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Indian Railways: आगरा के यात्री दें ध्यान, एक दिसंबर से रद रहेंगी ताज एक्सप्रेस समेत 6 ट्रेनें

By Yatharth Mishra Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 22 Oct 2026 10:39 AM (IST)

रेलवे ने कोहरे के कारण 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक ट्रेनें प्रभावित।

  2. कोहरे के कारण परिचालन संबंधी बदलाव किए गए हैं।

जागरण संवाददाता, आगरा। कोहरे के मौसम में परिचालन संबंधी कारणों से रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव करने का निर्णय लिया है। इसके तहत एक दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक कई ट्रेनें पूरी तरह या आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों के फेरों में कमी की जाएगी।

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक झांसी से ग्वालियर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। वापसी में नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस भी इसी अवधि में ग्वालियर से झांसी के बीच नहीं चलेगी।

अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस एक दिसंबर से फरवरी तक हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को निरस्त रहेगी। वहीं, सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस बुधवार, शुक्रवार और रविवार को नहीं चलेगी। इसके अलावा कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस आठ दिसंबर से दो मार्च तक हर मंगलवार और वापसी में काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस सात दिसंबर से एक मार्च तक हर सोमवार को निरस्त रहेगी।

गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस और आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस भी दिसंबर से फरवरी तक निर्धारित अवधि में निरस्त रहेंगी। संतरागाछी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस सात दिसंबर से 22 फरवरी तक और वापसी में आनंद विहार टर्मिनल-संतरागाछी एक्सप्रेस आठ दिसंबर से 23 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

रेलवे ने भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस के फेरे भी कम किए हैं। यह ट्रेन दिसंबर और फरवरी में हर गुरुवार को निरस्त रहेगी। वापसी में आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर एक्सप्रेस दिसंबर और जनवरी 2027 में हर बुधवार को निरस्त रहेगी। गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस और वापसी की ट्रेन के भी दिसंबर, जनवरी और फरवरी में कई फेरे निरस्त किए गए हैं।

इसी तरह मऊ-आनंद विहार टर्मिनल और आनंद विहार टर्मिनल-मऊ एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों पर निरस्त रहेंगी। छपरा-फर्रुखाबाद और फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस के संचालन में भी दिसंबर से फरवरी तक कटौती की गई है। टनकपुर-सिंगरौली और सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस भी इस अवधि में निर्धारित तारीखों पर नहीं चलेंगी। इसके अलावा अन्य कई ट्रेनें हैं जो निर्धारित तिथियों पर निरस्त रहेंगी।