भारतीय हॉकी टीम के कोच बोले, सरकार को भेजेंगे आगरा में हाकी मैदान का प्रस्ताव
भारतीय पुरुष हाकी टीम के सहायक कोच पीयूष दुबे का सदरवन में हुआ स्वागत। पीयूष दुबे मूल रूप से इटावा के रहने वाले हैं। स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया (साई) के कोच पीयूष की तैनाती सोनीपत में है। उनकी ससुराल आगरा में बिचपुरी के गांव सदरवन में है।
आगरा, जागरण संवाददाता। भारतीय पुरुष हाकी टीम के सहायक कोच पीयूष दुबे का मंगलवार को आगरा आगमन पर बिचपुरी के गांव सदरवन स्थित ससुराल में जोरदार स्वागत किया गया। पीयूष दुबे ने उप्र में हाकी के लिए मैदान व अन्य जरूरी सामानों के लिए सरकार को शीघ्र प्रस्ताव भेजने और प्रदेश हाकी टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही।
पीयूष दुबे मूल रूप से इटावा के रहने वाले हैं। स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया (साई) के कोच पीयूष की तैनाती सोनीपत में है। उनकी ससुराल आगरा में बिचपुरी के गांव सदरवन में है। मंगलवार को ससुराल आने पर सास मधु पाठक ने तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया। पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल ने पीयूष का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय हाकी टीम द्वारा चार दशकों के बाद टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतना हमारे लिए गर्व की बात है। आगरा व प्रदेश के युवाअों को हाकी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सुरेशचंद पाठक, पूर्व विधायक डा. धर्मपाल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख यशपाल राणा, उपेंद्र सिंह, बंटी प्रधान, गौरव प्रधान, सरवन, कृपाल सिंह, कीर्ति सिंह, राजेंद्र िसिंह आदि मौजूद रहे।