Indian Air Force: नए वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित, आगरा से है ये गहरा कनेक्शन
नए वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित का आगरा से गहरा नाता है, जहां उन्होंने देश के एकमात्र सी-295 विमान के फुल ...और पढ़ें

भारतीय वायुसेना के नए एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित।
जागरण संवाददाता, आगरा। नए वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित का आगरा से गहरा नाता है। दो साल पूर्व मध्य वायु कमान के एयर आफिसर कमांडिंग-इन-चीफ आशुतोष ने नए विमान सी-295 के सिम्युलेटर का शुभारंभ किया था। यह देश का एक मात्र फुल मोशन सिम्युलेटर (एफएमएस) है। नए वायुसेना प्रमुख ने जवानों का उत्साह भी बढ़ाया है। उन्होंने नए विमान के बारे में पूरी जानकारी ली थी।
वायुसेना स्टेशन आगरा में एएन-32, आइएल-78, सी-130 जे सहित अन्य मालवाहक विमान है। 30 जनवरी 2025 को सी-295 विमान आगरा आया था। इस विमान की खरीद स्पेन से हुई है। यह विमान छोटे रनवे में उतर सकता है। लगातार 11 घंटे तक हवा में रह सकता है। विमान की खासियत को देखते हुए वायुसेना स्टेशन में फुल मोशन सिम्युलेटर बनाया गया है। सिम्युलेटर में पायलटों को प्रशिक्षित किया जाता है।
इसी सिम्युलेटर का 11 नवंबर 2024 को मध्य वायु कमान के एयर आफिसर कमांडिंग-इन-चीफ आशुतोष दीक्षित शुभारंभ किया था। वह यहां दो से चार घंटे तक रहते थे। मालवाहक विमानों के बारे में भी जानकारी ली थी। नया विमान 12वीं स्क्वाड्रन का हिस्सा है। नए वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित को मालवाहक विमान एएन-32 और आइएल-78 जैसे विमानों में उड़ान भरने का अनुभव है।
आइएल-78 विमान की खासियत यह है कि आसमान में किसी भी विमान को ईंधन दे सकता है। इससे विमान को ईंधन लेने के लिए लैंडिंग नहीं करनी पड़ती है। सेवानिवृत्त वायुसेना अधिकारी केएस गुप्ता ने बताया कि नए वायुसेना प्रमुख को फाइटर और मालवाहक विमानों में उड़ान भरने का अनुभव है।
