Move to Jagran APP

Indian Air Force: आगरा वायुसेना स्टेशन पर आज से समन्वय अभ्यास शुरू, कल आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Indian Air Force आगरा एयरफोर्स स्टेशन में सोमवार से शुरू हो रहा है तीन दिवसीय समन्वय-2022 अभ्यास। आसियान देशों के प्रतिनिधि और विभिन्न सशस्त्र बलों व एजेंसियां ले रही हैं भाग। वायु सेना के जाबांज दिखाएंगे करतब भी।

By amit dixitEdited By: Prateek GuptaPublished: Mon, 28 Nov 2022 09:38 AM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 09:38 AM (IST)
Indian Air Force: आगरा वायुसेना स्टेशन पर आज से समन्वय अभ्यास शुरू, कल आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
Indian Air Force: आगरा वायुसेना स्टेशन पर समन्वय अभ्यास को संबोधित करने रक्षामंत्री मंगलवार को आएंगे।

आगरा, जागरण संवाददाता। दैवीय आपदा हो या फिर अन्य दुर्घटना। तालमेल से ही हजारों लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है फिर वह चाहे भारत में हो अथवा पड़ोसी देशों में। समय पर मदद के साथ ही भूकंप जैसी आपदा की चेतावनी पहले मिल जाए तो जनहानि को कम किया जा सकता है। सशस्त्र बलों व एजेंसियों के मध्य तालमेल के लिए सोमवार से आगरा एयरफोर्स स्टेशन में समन्वय-2022 अभ्यास आयोजित किया जा रहा है। इसमें दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान) के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

loksabha election banner

ये भी पढ़ेंः CM Yogi Aditya Nath आज आगरा में, देंगे 487.67 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात, देखें विकास कार्याें की सूची

ये है समन्वय अभ्यास

जनसंपर्क अधिकारी, रक्षा मंत्रालय शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि वार्षिक संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 28 से 30 सितंबर तक आयोजित होगा। इसमें नागरिक प्रशासन, सशस्त्र बलों, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और नागरिक सुरक्षा (एनडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआइडीएम), रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी), भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आइएनसीओआइएस) के अधिकारी शामिल होंगे।

आसियान देशों (इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, म्यांमार, वियतनाम, ब्रुनेई, लाओस, कंबोडिया) के प्रतिनिधि आपदा से बचाव को लेकर होने वाली संगोष्ठी में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि एक ही छत के नीचे इतनी अधिक एजेंसियों व सशस्त्र बलों के अधिकारी रहेंगे। इन सभी का एक ही मकसद होगा किस तरीके से तालमेल से कार्य किया जाएगा।

कल आएंगे रक्षामंत्री

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को आगरा आएंगे। आगरा एयरफोर्स स्टेशन में वह दोपहर एक बजे पहुंचेंगे। दोपहर डेढ़ बजे से समन्वय-2022 में भाग लेंगे। तीसरे पहर तीन बजे आगरा से दिल्ली के लिए राजकीय वायुयान से रवाना होंगे।

उपाध्यक्ष भी शामिल होंगे

उप्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ले. जनरल रविंद्र साही मंगलवार को आगरा आएंगे। वह यहां सुबह साढ़े 11 बजे पहुंचेंगे और समन्वय-2022 में भाग लेंगे। दोपहर ढाई बजे आगरा से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

28 नवंबर

- आगरा एयरफोर्स स्टेशन के पहले दिन संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) को लेकर बैठक होगी। इस बैठक में विभिन्न एजेंसियों व सशस्त्र बलों के अधिकारी शामिल होंगे।

29 नवंबर

- आगरा एयरफाेर्स स्टेशन में दूसरे दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में भारतीय वायु सेना के विमानों द्वारा करतब दिखाया जाएगा। साथ ही एचआरडी को लेकर बैठक होगी।

30 नवंबर

- आगरा एयरफोर्स स्टेशन में समन्वय-2022 के अंतिम दिन दो से तीन सत्र होंगे। कई अहम निर्णय भी लिए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.