Move to Jagran APP

पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों ने 59 सेकेंड में हल कर दिए 60 प्रश्न, कंप्यूटर से तेज इस स्पीड ने खड़े कर दिए सवाल

वर्ष 2021 में हुई थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की परीक्षा। कंप्यूटर में लगे आनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम से पकड़ में आया मामला। जांच में इलेक्ट्रानिक डिवाइस के प्रयोग का राज खुलने पर चार अभ्यर्थी गिरफ्तार शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 10:24 AM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 10:24 AM (IST)
पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों ने 59 सेकेंड में हल कर दिए 60 प्रश्न, कंप्यूटर से तेज इस स्पीड ने खड़े कर दिए सवाल
पुलिस भर्ती परीक्षा 2021 में इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नकल का मामला सामने आया है।

आगरा, अली अब्बास। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वर्ष 2021 में हुई परीक्षा में कुछ अभ्यर्थियों ने आश्चर्यजनक रूप से कंप्यूटर की तरह तेज गति से प्रश्न पत्र हल किया था। कई ने तो 59 सेकेंड में 60 प्रश्न हल कर दिए। कंप्यूटर में आनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम लगा होने के अभ्यर्थियों की तेज गति से अधिकारी भी हैरान रह गए। अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में इलेक्ट्रानिक डिवाइस का प्रयोग करने का शक होने पर जांच की गई तो वह सही निकला।

loksabha election banner

शारीरिक दक्षता मानक एवं दस्तावेज सत्यापन में चार अभ्यर्थियों को पकड़ लिया गया। उनके खिलाफ शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, आगरा, अलीगढ् व गाजियाबाद के केंद्र व्यवस्थापक भी नामजद किए गए हैं।

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की नवंबर 2021 में आनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी।आनलाइन परीक्षा में कुछ अभ्यर्थियों द्वारा असामान्य रूप से प्रश्नों को एक-एक सेकेंड में हल करने का मामला सामने आया था।

जिसकी जांच करने के बाद कुछ अभ्यर्थियों द्वारा नकल में कंप्यूटर डिवाइस का प्रयाेग कर प्रश्नों को हल करने की आशंका होने पर भर्ती बोर्ड के अनु सचिव अपर पुलिस अधीक्षक हफीजुररहमान ने शाहगंज थाने में धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम एवं 66 आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।

मुकदमे में अभ्यर्थी संदीप, लव कुमार शर्मा, अंकित हुडा और वेद प्रकाश शर्मा, गाजियाबाद के अाधुनिक इंजीनियरिंग कालेज के व्यवस्थापक गौरव शर्मा, आगरा के आरवी आनलाइन सेंटर के व्यवस्थापक दुष्यंत शर्मा, अलीगढ़ के द्रोणा इंटर कालेज के व्यवस्थापक धर्मेंद्र गुर्जर को नामजद किया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि शाहगंज पुलिस ने बुधवार को आरोपित अभ्यर्थियों संदीप निवासी गांव

भडाना थाना सिकंदराबाद बुलंदशहर, लव कुमार शर्मा निवासी गांव कालूपुरा पोस्ट राबूपुरा, गौतमबुद्ध नगर, अंकित हुड्डा निवासी भारत कालोनी रोहतक हरियाणा एवं वेद प्रकाश निवासी मोहल्ला लक्ष्मीबाई नगर,गौतमबुद्ध नगर को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों ने एक सेकेंड में एक प्रश्न का उत्तर दिया था।

इस तरह एक सेकेंड में हल किया एक सवाल

एक: आरोपित वेद प्रकाश शर्मा ने 20 नवंबर 2021 काे द्रोणा इंटर कालेज, अलीगढ़ में तीसरी पाली में शाम चार से छह बजे के बीच परीक्षा दी थी। उसने 4:01 से शुरू हाेकर 59 सेकेंड में 18 प्रश्नों का जवाब दिया। ये प्रश्न सामान्य हिंदी के थे। इसके बाद 4:02 पर 59 सेकेंड में 45 प्रश्नों काे हल किया। जिसमें 40 प्रश्न सामान्य ज्ञान व चार गणित के थे। इसी तरह 4:05 से शुरू होकर 59 सेकेंड में 46 प्रश्न हल किए। इसके बाद 4:06 बजे पर भी 59 सेकेंड में 60 प्रश्न हल किए। अभ्यर्थी ने एक सेकेंड में एक प्रश्न हल किया, जो कि असंभव है।

दो: आरोपित लव कुमार शर्मा ने 20 नवंबर 2021 को द्रोणा इंटर कालेज, अलीगढ़ में दूसरी पाली में परीक्षा दी थी। उसने 12:30 बजे परीक्षा शुरू करने के बाद 1.17 बजे से 59 सेकेंड में गणित के 17 प्रश्नों का जवाब दिया।इसके बाद 1.19 बजे 59 सेकेंड में 16 प्रश्नों का उत्तर दिया। इसके बाद 13:59 बजे से शुरू होकर 59 सेकेंड में 14 प्रश्नों का उत्तर दिया। जबकि 2:17 बजे शुरू होकर 59 सेकेंड में 11 प्रश्न हल किए। उसने एक सेकेंड में एक प्रश्न हल किया।

तीन: आरोपित संदीप ने 22 नवंबर 2021 को आरबी आनलाइन सेंटर, अलीगढ़ में परीक्षा दी थी। उसने 12:30 बजे परीक्षा शुरू की। 12:49 बजे से शुरू होकर 59 सेकेंड में सामान्य हिंदी के 40 प्रश्नों का जवाब दिया। इसके बाद 12:50 बजे से शुरू होकर 59 सेकेंड में 39 प्रश्नों का उत्तर दिया। जबकि 12:51 बजे से शुरू होकर 59 सेकेंड में 40 प्रश्न हल किए।

चार: आरोपित अंकित हुड्डा ने 23 नवंबर 2021 को आधुनिक इंजीनियरिंग कालेज गाजियाबाद में तृतीय पाली में परीक्षा दी थी। परीक्षा चार बजे शुरू हुई। उसने 4:55 बजे 59 सेकेंड में सामान्य हिंदी के 18 प्रश्नाें का जवाब दिया। इसके बाद 17:05 बजे 59 सेकेंड में गणित के 16 प्रश्नों का जवाब दिया। जिसके बाद 17:45 बजे रीजनिंग के 11 प्रश्नों का उत्तर दिया। जबकि 17:58 बजे 59 सेकेंड में गणित के 28 प्रश्नों का उत्तर दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.