Move to Jagran APP

Kidnapping Case: आगरा में सिरफिरे ने 17 महीने की अबोध का किया अपहरण, मुक्त करने को नानी के सामने रख दी ये शर्त

Kidnapping Case आगरा के डौकी थाना क्षेत्र का मामला महिला से इकतरफा करता था प्यार। करना चाहता था शादी इंकार करने पर रची अपहरण की साजिश। नातिन काे अगवा कर उसकी नानी और बेटी पर बनाना चाहता था दबाव।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 19 Apr 2021 05:05 PM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 05:05 PM (IST)
Kidnapping Case: आगरा में सिरफिरे ने 17 महीने की अबोध का किया अपहरण, मुक्त करने को नानी के सामने रख दी ये शर्त
17 माह की अबोध बच्ची का अपहरण करने वाला आरोपित राजा।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में सिरफिरा आशिक महिला से इकरतफा इश्क कर बैठा। उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। महिला ने मना किया तो सिरफिर ने साजिश रच डाली। शादी का दबाव बनाने के लिए महिला की 17 महीने की नातिन का अपहरण कर लिया। इसके बाद महिला और उसकी बेटी पर अपनी बात मानने का दबाव डालने लगा। अबोध को मुक्त करने के लिए उसकी नानी के सामने शादी करने की शर्त रख दी। सिरफिरे आशिक की शर्त सुनकर नानी के होश उड़ गए। उसने बेटी और दामाद के साथ थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। अबोध की जान को खतरा बताते हुए पुलिस ने मदद की गुहार लगाई।

loksabha election banner

मामला आगरा के डौकी क्षेत्र का है। गांव नगला बेहड़ निवासी दंपती मजदूरी करते हैं। उनकी 17 महीने की बेटी है। युवती की मां (40 वर्ष) न्यू आगरा बाइपास पर झुग्गी झोपड़ी में रहती है। वह मजदूरी करती है। महिला के पास ही झोपड़ी में रहने वाला राजा भी मजदूरी करता है। राजा मूलरूप से बिहार के जिला मोतिहार, थाना सिधौली के मोहल्ला कर्मा का रहने वाला है। महिला से जान पहचान होने के चलते वह डौकी में रहने वाली उसकी बेटी-दामाद से भी अक्सर मिलने आता रहता था। पुलिस के अनुसार आरोपित राजा महिला से इकतरफा प्यार करने लगा। उसने महिला से शादी करने की कहा, महिला ने इंकार कर दिया।

इस पर राजा द्वारा महिला पर जबरन शादी करने का दबाव बनाया जाने लगा। महिला इसके लिए तैयार नहीं हुई, उसने स्पष्ट मना कर दिया। यह बात राजा को बुरी लग गई। उसने महिला से शादी करने की साजिश रची। इसके तहत रविवार की दोपहर वह महिला की बेटी और दामाद के घर पहुंच गया। वहां कुछ देर रुकने के बाद महिला की 17 महीने की नातिन को खिलाने के बहाने घर के बाहर ले आया। अबोध के अभिभावकों को राजा के इरादों की भनक नहीं थी। इसलिए उन्होंने ध्यान नहीं दिया।

एक घंटे बाद भी राजा लौटकर नहीं आया तो अबोध के माता-पिता ने उसे तलाशना शुरू कर दिया। आरोपित राजा को खोजबीन की लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। इस बीच राजा ने अबोध की नानी को फोन किया। अबोध को लौटाने के लिए उसकी नानी के सामने अपने साथ शादी करने की शर्त रख दी। आरोपित राजा ने नानी के शर्त नहीं मानने पर उसकी अबोध नातिन को जंगल में फेंकने की धमकी दे दी। उसकी धमकी से दहशतजदा अबोध की नानी और मां रविवार की शाम को डौकी थाने पहुंच गए।

उन्होंने इंस्पेक्टर अशोक कुमार को अबोध के अपहरण की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि आरोपित राजा को सोमवार को डौकी के समोगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। अबोध को सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपित राजा को जेल भेजा गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.