Move to Jagran APP

UP Panchayat Election 2021: वर्ष 2015 में आगरा में सिर्फ पांच प्रधान ही चुने जा सके निर्विरोध

पंचायत चुनाव 2021 की तैयारियां जाेरों पर हैं। परिसीमन के साथ ही ग्राम क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य वार्ड तथा ग्राम सभाओं का आरक्षण आवंटन हो चुका है। अब 690 प्रधान 9180 ग्राम पंचायत सदस्य 1257 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 51 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 11:56 AM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 11:56 AM (IST)
UP Panchayat Election 2021: वर्ष 2015 में आगरा में सिर्फ पांच प्रधान ही चुने जा सके निर्विरोध
पिछले पंचायत चुनाव में आगरा में केवल पांच ग्राम प्रधान निर्विरोध चुने गए थे।

आगरा, जागरण संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए सबसे कम दावेदार होते हैं। सबसे अधिक जंग ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए होती हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में जिला पंचायत के 51 में से एक भी वार्ड पर निर्विरोध चुनाव नहीं हो सका। जबकि 695 ग्राम प्रधानों में से सिर्फ पांच ग्राम प्रधान ही निर्विरोध चुने गए।

loksabha election banner

पंचायत चुनाव 2021 की तैयारियां जाेरों पर हैं। परिसीमन के साथ ही ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य वार्ड तथा ग्राम सभाओं का आरक्षण आवंटन हो चुका है। जिले में अब 690 प्रधान, 9180 ग्राम पंचायत सदस्य, 1257 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 51 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। इस बार पांच ग्राम पंचायत सहित, 17 क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड और 73 ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड कम हुए हैं। आरक्षण आवंटन पर आपत्तियों के निस्तारण के बाद 15 मार्च तक अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नामांकन पत्र और मतपत्र भी आ चुके हैं। मतदाता सूची पहले ही तैयार कर ली गई है। मतपेटिकाएं भी तैयार हैं। आयोग किसी भी दिन चुनाव तारीखों की घोषणा कर सकता है। प्रधान पद दावेदारों के गली-गली होर्डिंग-बैनर नजर आने लगे हैं। जिला पंचायत सदस्य के लिए तमाम दावेदार विभिन्न पार्टियों की ओर से प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद वह प्रचार-प्रसार शुरू करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.