Move to Jagran APP

कीठम पक्षी विहार: पानी की बोतल साथ ले जानी है पर लेना होगा 20 रुपये का टोकन Agra News

कीठम स्थित सूर सरोवर पक्षी विहार को नो प्लास्टिक जोन बनाने की तैयारी। ताज नेचर वॉक की तरह लागू होगी व्यवस्था।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 03 Mar 2020 10:20 AM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2020 10:20 AM (IST)
कीठम पक्षी विहार: पानी की बोतल साथ ले जानी है पर लेना होगा 20 रुपये का टोकन Agra News
कीठम पक्षी विहार: पानी की बोतल साथ ले जानी है पर लेना होगा 20 रुपये का टोकन Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। आलोचक कुछ भी कहें लेकिन यह सकारात्‍मक पहल है। पर्यावरण को पलीता लगा रही प्‍लास्टिक को रोकने का अब यही तरीका है। ताज नेचर वॉक की तरह सूर सरोवर पक्षी विहार में भी प्लास्टिक प्रतिबंध का तरीका अपनाया जाएगा। पर्यटकों को प्रवेश के दौरान पानी की बोतल साथ ले जाने पर 20 रुपये का टोकन लेना होगा।

loksabha election banner

शहर से लगभग बीस किलोमीटर दूर कीठम स्थित सूर सरोवर पक्षी विहार में प्रवासी पक्षियों को देखने पर्यटक जाते हैं। जो पर्यटक पानी की बोतल, चिप्स का पैकेट लेकर जाते हैं, वे अब टिकट के साथ बीस रुपये का टोकन लेंगे। सूर सरोवर पक्षी विहार से बाहर निकलते समय बोतल, पैकेट और टोकन जमा करने पर बीस रुपये वापस कर दिए जाएंगे।

अभी तक पर्यटक बोतल और पैकेट अंदर ले जाकर उन्हें वहीं छोड़ देते हैं। इससे पक्षी विहार में गंदगी फैल रही है। इस कारण विभाग टोकन की व्यवस्था लागू करने जा रहा है। जनवरी में वन विभाग ने ताज नेचर वॉक में यही व्यवस्था लागू की है। यहां पर बोतल संग प्रवेश पर बीस रुपये का अतिरिक्त टोकन लेना पड़ता है। बोतल व टोकन जमा करने पर काउंटर से बीस रुपये लौटा दिए जाते हैं।

नो प्‍लास्टिक जोन बनेगा पक्षी विहार

राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी परियोजना के उपवन संरक्षक आनंद कुमार ने बताया कि सूर सरोवर पक्षी विहार को नो प्लास्टिक जोन बनाया जाएगा। इसके लिए टोकन बनवाए जा रहे हैं। पर्यटक के साथ बोतल होने पर बीस रुपये का टोकन दिया जाएगा। बोतल बाहर लाने पर टोकन लेकर रुपये वापस कर दिए जाएंगे।

प्‍लास्टिक पर रोक नहीं हो रही प्रभावी

प्रदेश सरकार ने एक जून 2019 से सूबे में प्‍लास्टिक के प्रयोग को प्रतिबंधित किया था। शुरुआत के कुछ दिन तो कड़ाई से पालन कराया गया। ठेल और दुकानों पर से पॉलीथिन गायब हो गई। नगर निगम ने भी छापेमारी कर दर्जनों व्‍यापारियों पर जुर्माना लगाया। जब पॉलीथिन दुकानों पर मिलना बंद हो गई तो लोग भी घर से थैला लेकर निकलने लगे। जहां छापेमारी रुकी, वहीं दुकानों पर पॉलीथिन फिर से नजर आने लगी।

नाले-नालियां पॉलीथिन से चोक

ताजनगरी में जहां भी नाले-नालियों की सफाई कराई जा रही है, हर जगह वे पॉलीथिन से चोक मिल रही हैं। नाले से निकले कचरे में कई किलोग्राम तो केवल पॉलीथिन ही निकल रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.