विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Extra Marital Affair: पति फंसा लॉकडाउन में तो पत्नी और प्रेमी को मिल गया मौका

By Prateek GuptaEdited By:
Published: Tue, 02 Jun 2020 08:31 AM (IST)

सदर क्षेत्र का मामला ट्रैवल एजेंसी की बस लेकर गया था दूसरे राज्य। दो महीने बाद लौटा तो घर पर मिला ताला नकदी-जेवरात भी ले गयी।

Extra Marital Affair: पति फंसा लॉकडाउन में तो पत्नी और प्रेमी को मिल गया मौका
Extra Marital Affair: पति फंसा लॉकडाउन में तो पत्नी और प्रेमी को मिल गया मौका

आगरा, जागरण संवाददाता। ट्रैवल एजेंसी की बस लेकर गया पति लॉकडाउन के चलते दो महीने दूसरे राज्य में फंसा रहा। इस दौरान पत्नी का प्रेमी उसे अपने साथ लेकर चला गया।वह घर में रखी नकदी-जेवरात भी साथ ले गयी।एक सप्ताह पहले पति लौटा तो घर पर ताला लगा मिला। छानबीन में पत्नी के युवक के साथ जाने का पता चलने पर पीड़ित पति ने उसकी बरामदगी के लिए पुलिस में प्रार्थना पत्र दिया है।

मामले के अनुसार सदर थाना क्षेत्र निवासी युवक दिल्ली में एक ट्रैवल एजेंसी में चालक है। यहां पर उसकी पत्नी अकेली रहती थी। इसी दौरान इलाके के एक युवक ने प्यार का नाटक करके उसे अपने झांसे में ले लिया। पति के अनुसार दोनों को पंचायत के माध्यम से समझाने का प्रयास किया गया।मगर,पत्नी लॉकडाउन से पहले उससे झगड़ा करके अपने मायके चली गयी। उसे लगा कि कुछ दिन बाद लौट आएगी। इस बीच उसे भी लॉकडाउन से पहले पर्यटकों को टूर पर लेकर हिमाचल प्रदेश जाना पड़ा। इसके दो दिन बाद ही कोरोना वायरस को लेकर देश भर में लॉकडाउन हो गया। इससे पति वहीं पर फंसा रह गया। इस दौरान पत्नी से फोन पर कई बार बात करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

एक सप्ताह पहले वह घर लौटा तो ताला लगा मिला। उसे लगा कि पत्नी अभी तक मायके से नहीं लौटी है। वह अपनी ससुराल गया, वहां जानकारी की तो पता चला कि पत्नी दस दिन पहले ही घर जाने की कहकर मायके से चली आयी थी। इसके बाद पति ने घर लौटकर ताला तोड़ा। उसे अलमारी में रखे 75 हजार रुपये, जेवरात और अन्य कीमती सामान गायब था। उसने आसपास के लोगों से जानकारी की तो पता चला कि उसका प्रेमी भी तभी से गायब है।

पति ने पत्नी की बरामदगी के लिए पुलिस में तहरीर दी है। पति ने पुलिस को बताया कि युवक दो साल से उसकी पत्नी के पीछे पड़ा था। तंत्र-मंत्र से उसे अपने वश में कर लिया था। मामले में पुलिस का कहना है कि महिला को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।