Move to Jagran APP

Hunar Haat: आगरा में कल से लगेगी हुनर हाट, यहां देखें किन तारीखाें को होंगी बॉलीवुड सितारों की प्रस्तुतियां

Hunar Haat in Agra 18 से 29 मई तक शिल्पग्राम में होगा आयोजन। हुनर हाट में लगाई जा रही हैं 320 स्टाल। प्रतिदिन सुबह 10 से रात 10 बजे तक हुनर हाट में लोगों को निश्शुल्क प्रवेश मिलेगा। प्रतिदिन शाम पांच से रात 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 07:28 PM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 07:28 PM (IST)
Hunar Haat: आगरा में कल से लगेगी हुनर हाट, यहां देखें किन तारीखाें को होंगी बॉलीवुड सितारों की प्रस्तुतियां
18 से 29 मई तक शिल्पग्राम में होगा हुनर हाट का आयोजन।

आगरा, जागरण संवाददाता। शिल्पग्राम में बुधवार से शिल्प, कला और व्यंजनों का उत्सव शुरू होने जा रहा है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित हुनर हाट में देशभर के शिल्पी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। देश-विदेश में प्रसिद्ध 33 कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से रंग जमाएंगे। हुनर हाट में 320 स्टाल लगाई जा रही हैं, जिनमें से 260 स्टाल शिल्पियों को आवंटित की गई हैं। 60 स्टाल खान-पान की रहेंगी। इसके लिए शिल्पियों का आगरा पहुंचना शुरू हो गया है।

loksabha election banner

शिल्पग्राम में 18 से 29 मई तक हुनर हाट का आयोजन अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय कर रहा है। प्रतिदिन सुबह 10 से रात 10 बजे तक लगने वाली हाट में लोगों को निश्शुल्क प्रवेश मिलेगा। प्रतिदिन शाम पांच से रात 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मंत्रालय ने हुनर हाट में गीत-संगीत की सुरमयी शाम सजेगी तो ठहाके भी गूंजेंगे। हाट में पंकज उधास, दलेर मेहंदी, तलत अजीज, रूप कुमार राठौर, मोहित चौहान, भूमि त्रिवेदी, अल्ताफ राजा जैसे गायक अपनी प्रस्तुतियाें से दर्शकों को झुमाएंगे। कामडियन राजू श्रीवास्तव अपने चिर-परिचित अंदाज में दर्शकों को गुदगुदाएंगे।

सर्कस के कलाकार भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। निजामी बंधु की कव्वाली गूंजेगी। हुनर हाट का बजट करीब सात करोड़ रुपये है।

यह कलाकार जमाएंगे रंग

18 मई, रेखा राज, मोहित खन्ना, नेहा खान

19 मई, नेहा खान, तलत अजीज, बाला सुलाखे, पी. गणेश

20 मई, पी. गणेश, जाैली मुखर्जी, प्रतिभा सिंह बघेल, अंकिता पाठक

21 मई, अल्ताफ राजा, हेमा सरदेसाई, अदिति खंडेगल,

22 मई, अदिति खंडेगल, मोहित चौहान, भूपिंदर सिंह भूपी,

23 मई, भूमि त्रिवेदी, हंसिका अय्यर, अनिल भट्ट

24 मई, अनिल भट्ट, दिलबाग सिंह, प्रिया मलिक,

25 मई, पंकज उधास, भूमिका मलिक, रितेश मिश्रा

26 मई, भूमिका मलिक, निजामी बंधु, आशु बजाज

27 मई, पूर्णिमा श्रेष्ठा, शैलेंद्र सिंह, अंकिता पाठक, अर्चना शर्मा (डांस)

28 मई, रूप कुमार और सोनाली राठौड़, राजू श्रीवास्तव (कामेडी), विवेक मिश्रा, अंकिता पाठक

29 मई, दलेर मेहंदी, सुप्रिया जोशी, राहुल जोशी

गुरुवार को होगा उद्घाटन

एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि हुनर हाट का उद्घाटन गुरुवार सुबह होगा। अब तक के कार्यक्रम के अनुसार अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी हुनर हाट का उद्घाटन करेंगे। देशभर से आए शिल्पी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.