Move to Jagran APP

मानसून रूठा, उमस ने किया बेहाल, जानिए कब रहेगा मौसम का ये हाल Agra News

आने वाले तीन दिनों तक परेशान करेगी उमस। सामन्‍य से चार डिग्री बढ़ा तापमान।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 12:12 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 12:12 PM (IST)
मानसून रूठा, उमस ने किया बेहाल, जानिए कब रहेगा मौसम का ये हाल Agra News
मानसून रूठा, उमस ने किया बेहाल, जानिए कब रहेगा मौसम का ये हाल Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल किया हुआ है। बारिश के आसार दूर तक नहीं दिखाई दे रहे। मानसून की इस नाराजगी के चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शाम तक मौसम में बदलाव के कोई आसार नहीं है। आगामी तीन से चार दिनों तक तापमान की बढ़ोत्‍तरी और उमस परेशान कर सकती है।

loksabha election banner

बारिश के बाद से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ उमस बढ़ती गई। थोड़ी देर धूप में खड़े होने पर लोग पसीने से नहा रहे हैं। दिन चढ़ने के बाद धूप तेज हो गई। यही हाल शुक्रवार को भी था। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली थी। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.3 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम आद्रता 67 फीसद दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह गुरुवार को 24.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

तीन दिन धूप और उमस

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तीन दिन तेज धूप के साथ उमस लोगों को परेशान करेगी। 22 जुलाई तक तापमान में बढ़ोत्तरी होगी, इसके बाद बादल छाने लगेंगे। इससे तापमान में गिरावट आएगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.