Move to Jagran APP

छाने लगा Red N White कलर का खुमार, दोस्तों संग होगी मस्ती और धमाल Agra News

क्रिसमस को लेकर घरों में पार्टी की होने लगीं तैयारियां। होटलों और रेस्टोरेंटों को संवार रहे संचालक। बच्चों और दोस्तों की पार्टी होगी थीम पर।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 11:30 AM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 11:30 AM (IST)
छाने लगा Red N White कलर का खुमार, दोस्तों संग होगी मस्ती और धमाल Agra News
छाने लगा Red N White कलर का खुमार, दोस्तों संग होगी मस्ती और धमाल Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। सर्द मौसम और क्रिसमस का उत्साह, पूरा दिसंबर इन दोनों में बीत जाता है। क्रिसमस का लाल और सफेद रंग शहर पर छाने लगा है। लोग घरों में क्रिसमस पार्टियों की तैयारियां कर रहे हैं तो होटलों और रेस्टोरेंट्स में भी साज-सज्जा शुरू हो चुकी है।

loksabha election banner

बच्चे करेंगे सांता संग धमाल

क्रिसमस पर सबसे ज्यादा मस्ती बच्चे करते हैं। स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां शुरू हो जाती हैं। ऐसे में घरों में मम्मियां अपने बच्चों के लिए क्रिसमस पार्टी प्लान करती हैं। पार्टी में बच्चे अपने दोस्तों को बुलाते हैं। उनकी पसंद की चीजें बनाई जाती हैं। क्रिसमस ट्री सजाया जाता है। सांता बनकर घर का ही एक सदस्य बच्चों को गिफ्ट भी देता है।

दोस्तों संग होती है मस्ती वाली पार्टी

बच्चों के साथ-साथ युवा भी क्रिसमस पार्टियों का इंतजार करते हैं। इनकी पार्टी बच्चों की पार्टी से थोड़ी अलग होती है। क्योंकि इस पार्टी में डांस और मस्ती भरपूर होती है। युवा अपनी पार्टी में थीम का भी ध्यान रखते हैं। रेड एंड व्हाइट थीम पर ड्रेसेज पहन कर आते हैं। दोस्तों को गिफ्ट्स भी दिए जाते हैं।

होटल और रेस्टोरेंट्स भी हुए तैयार

क्रिसमस पार्टियों के लिए रेस्टोरेंट्स और होटलों ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। रेड एंड व्हाइट थीम पर ही सजावट होती है। शहर में कई रूफ टॉप रेस्टोरेंट्स में क्रिसमस पर स्पेशल इवनिंग के पैकेज दिए जा रहे हैं। गायक और बैंड्स के प्रोग्राम भी रखे गए हैं। रेस्टोरेंट्स में परिवार और दोस्तों के साथ आने पर भी खास छूट दी जा रही है।

केक और कुकीज की भी होती है बुकिंग

इन पार्टियों में केक और कुकीज भी रखे जाते हैं। इसके लिए सब अपनी-अपनी पसंद के केक के ऑर्डर पहले ही बेकरियों में दे देते हैं। संजय प्लेस स्थित एमकोओपी के वेदपाल धर बताते हैं कि इन पार्टियों के लिए लोग फ्रूट केक या कुकीज ज्यादा पसंद करते हैं। युवा अपनी पार्टी के लिए केक का डिजायन भी अलग से बनवाते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.