दीपिका की दीवानी तो कोई बिरजू महाराज की मुरीद
आगरा: बाजीराव मस्तानी फिल्म का 'नजर जो तेरी लागी मैं दीवानी हो गई' गाने में दीपिका पादुकोण के नृत्य की विदेसी छात्राएं कायल हैं।
आगरा: बाजीराव मस्तानी फिल्म का 'नजर जो तेरी लागी मैं दीवानी हो गई' गाने में दीपिका पादुकोण के डांस मूव और उनकी भावभंगिमा के विदेशी छात्र कायल हैं। ऐश्वर्या राय के 'ढोली तारो ढोल बाजे' गाने पर वह भी झूम कर गरबा करना चाहते हैं। इसके लिए केंद्रीय ¨हदी संस्थान में डांस के टिप्स सीख रहे हैं।
केंद्रीय ¨हदी संस्थान में 27 देशों के छात्र-छात्राएं ¨हदी सीखने आए हैं। ¨हदी के साथ उनकी रुचि भारतीय संस्कृति में भी है। संस्थान में उन्हें ¨हदी के साथ शास्त्रीय संगीत और नृत्य भी सिखाया जा रहा है। संस्थान में नृत्य प्रशिक्षिका श्रुति खंडेलवाल बताती हैं कि विदेशी छात्र-छात्राओं में भारतीय नृत्य खासतौर पर कथक और भरतनाट्यम को लेकर काफी दिलचस्पी है। तीन छात्र तो कथक सीख रहे हैं। गुरु पाली चंद्रा और बिरजू महाराज
आर्मीनिया की मेलिने भारतीय नृत्य की दीवानी हैं। यहां आने से पहले उन्होंने यू-ट्यूब पर बिरजू महाराज और गुरु पाली चंद्रा के वीडियो देखकर कथक सीखा। रोमानिया की क्रिस्टो मिरेला भी यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर कथक सीखती थीं। अब यहां आकर वह प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्हें दीपिका पादुकोण का डांस बहुत अच्छा लगता है। छात्र सीख रहे महारास
¨हदी संस्थान में जापान के ड्योता, बांग्लादेश के आमिर और थाईलैंड के बुरनिश महारास में श्रीकृष्ण के नृत्य की प्रशिक्षण ले रहे हैं। बालीवुड की भी डिमांड
प्रशिक्षिका ने बताया कि अधिकांश छात्र बालीवुड गानों पर डांस सीखना चाहते हैं। इंटरनेट पर देखकर वह इसकी प्रैक्टिस भी करते हैं। ऐसे में उन्हें कुछ स्टेप बताए जाते हैं, जिन्हें वह किसी भी गाने में आजमा सकें।