Move to Jagran APP

Ek Paudha Zindagi Ke Naam: दैनिक जागरण के अभियान से जुड़ीं हेमा, बोलीं ये सराहनीय कार्य

Ek Paudha Zindagi Ke Naam मथुरा में यमुना किनारे तुलसी वन में शनिवार को यमुना मिशन के सहयोग से पौधारोपण किया गया। यमुना के किनारे सांसद हेमा ने पौधा रोपा और कहा कि वृक्ष हमें जीवन देते हैंपौधे लगाने से ज्यादा जिम्मेदारी उनक संरक्षण करने में निभानी है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 03 Jul 2021 02:13 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jul 2021 02:13 PM (IST)
Ek Paudha Zindagi Ke Naam: दैनिक जागरण के अभियान से जुड़ीं हेमा, बोलीं ये सराहनीय कार्य
मथुरा में यमुना किनारे दैनिक जागरण के अभियान के अन्तर्गत पौधारोपण करतीं हेमा मालिनी।

आगरा, जागरण संवाददाता। दैनिक जागरण के आओ रोपें अच्छे पौधे अभियान के तहत शनिवार को सिने तारिका व सांसद हेमा मालिनी ने पौधारोपण किया। यमुना किनारे पौधा रोपित करने के साथ उन्होंने दैनिक जागरण के अभियान की सराहना की। यमुना किनारे तुलसी वन में शनिवार को यमुना मिशन के सहयोग से पौधारोपण किया गया। यमुना के किनारे सांसद ने पौधा रोपा और कहा कि वृक्ष हमें जीवन देते हैं,पौधे लगाने से ज्यादा जिम्मेदारी उनक संरक्षण करने में निभानी है। हर व्यक्ति कोशिश करे कि जो पौधा वह अपने हाथ से लगाएं, वह एक दिन वृक्ष जरूर बने। उन्होंने दैनिक जागरण के पौधारोपण अभियान की सराहना की। कहा कि यह पुनीत कार्य है। कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी ने हमें सचेत किया है कि हम यदि प्रकृति की रक्षा करेंगे, तो प्रकृति हमारी रक्षा करेगी। इस दौरान यमुना मिशन के प्रदीप बंसल , रश्मि शर्मा, देवेंद्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.