New Year Eve Celebration से पहले पढ़ लें ये खबर, पुलिस ने जारी किये हैं निर्देश Agra News
नव वर्ष के जश्न पर शहर में भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध।
आगरा, जागरण संवाददाता। नव वर्ष के जश्न पर मंगलवार की रात शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। ये वाहन मंगलवार की रात 11 बजे की जगह रात दो बजे के बाद शहर में एंट्री कर सकेंगे। एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार ने बताया कि जश्न मनाने और तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने वालों पर शहर में लगे 243 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी।
पुलिस के निर्देश, जश्न मनाएं मगर, ये रखें ध्यान
- 31 दिसंबर की रात 11 बजे खुलने वाली नो एंट्री एक जनवरी की रात दो बजे नव वर्ष के कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ही खुलेगी।
- नो एंट्री खुलने के बाद ही भारी वाहनों को शहर में प्रवेश दिया जाएगा।
- शराब के नशे में आयोजन के दौरान लोग तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिसमें दोपहिया वाहनों पर दो से अधिक बैठकर चलाते हैं।
ये पूरी तरह वर्जित रहेगा।
- तीन सवारियों को रोकने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर बैरियर की व्यवस्था की गई है। जहां ब्रीथ एनालाइजर से चेकिंग की जाएगी।
- स्मार्ट सिटी के तहत शहर में 243 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनकी मदद से दो से अधिक सवारी, बिना हेलमेट, तेज गति से वाहन चलाने, रेड सिग्नल जंप करने वालों पर नजर रखी जाएगी। कंट्रोल रूम में बैठी पुलिस शहर में गश्त करती पुलिस को इसकी जानकारी देकर तत्काल देगी। इससे कि वाहन चालक को अगले चौराहे पर तत्काल पकड़ा जा सके।
- शहर के विभिन्न क्लबों और होटल के आयोजकों को हिदायत दी गई है कि आयोजन की अनुमति के बाद ही किये जाएं। पार्किंग की समुचित व्यवस्था आयोजकों खुद करेंगे।
- अव्यवस्थित पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस क्रेन से इन वाहनों को उठाएगी।
- मंगलवार की रात 11 बजे की जगह रात दो बजे तक रहेगी भारी वाहनों की नो एंट्री
- शहर में लगे 243 सीसीटीवी कैमरों से जश्न मनाने वालों पर रखी जाएगी नजर