Move to Jagran APP

Kisan Andolan: यमुना एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा पर भीषण जाम, हजारों वाहन फंसे

Kisan Andolan वाहनों की संख्या बढ़ने और पुलिस की चेकिंग के चलते लग रहा जाम। आगरा- दिल्ली हाईवे पर हरियाणा क्षेत्र में कई स्थानों पर किसान आंदोलन के चलते जाम के हालात हैं। इसको देखते हुए दिल्ली जाने वाले लोग अधिकतर यमुना एक्सप्रेस वे का इस्तेमाल कर रहे हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 05:16 PM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 05:16 PM (IST)
Kisan Andolan: यमुना एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा पर भीषण जाम, हजारों वाहन फंसे
वाहनों की संख्या बढ़ने और पुलिस की चेकिंग के चलते लग रहा जाम

आगरा, जागरण संवाददाता। किसान आंदोलन के चलते यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। रविवार को वाहनों की संख्या बढ़ी तो खंदौली टोल प्लाजा पर भीषण जाम लग गया। कई किमी तक वाहनों की लाइन लग गई। टोल प्लाजा पार करने में लोगों को काफी समय लग गया।

loksabha election banner

आगरा- दिल्ली हाईवे पर हरियाणा क्षेत्र में कई स्थानों पर किसान आंदोलन के चलते जाम के हालात हैं। इसको देखते हुए दिल्ली जाने वाले लोग अधिकतर यमुना एक्सप्रेस वे का इस्तेमाल कर रहे हैं। शनिवार को किसान आंदोलन के चलते लोग दिल्ली की ओर कम निकले थे। रविवार को वाहनों की संख्या बढ़ गई। यमुना एक्सप्रेस वे के खंदौली टोल प्लाजा पर आगरा से नोएडा की ओर जाने वाहनों के लिए सभी लेन खोल दीं। इसके बाद भी दोपहर बाद जाम लगना शुरू हो गया। पुलिस चेकिंग के चलते वाहनों की रफ्तार कम हो गई। इसके कारण वाहन जाम में फंसते गए। शाम चार बजे तक आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले लेन में भीषण जाम लग गया। करीब दो किमी तक वाहनों की लाइन लग गई। टोल प्लाजा पार करने में लोगों को आधा घंटा तक लग गया। शाम को स्थिति और विकराल होती जा रही थी। मगर, इस जाम से निपटने को कोई इंतजाम नजर नहीं आ रहे थे। पुलिस टोल प्लाजा पर चेकिंग में व्यस्त थी और जाम बढ़ता जा रहा था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.