Move to Jagran APP

अंगीठी जलाकर आराम फरमाएंगे ठाकुर जी, लड्डू गोपाल के आराम के लिए जुट गए भक्‍त Agra News

मौसम बदलता देख बदला पोशाकों का बाजार। स्वेटर शॉल और लंगोटी भी खरीदी जा रही।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 08:47 AM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 08:47 AM (IST)
अंगीठी जलाकर आराम फरमाएंगे ठाकुर जी, लड्डू गोपाल के आराम के लिए जुट गए भक्‍त Agra News
अंगीठी जलाकर आराम फरमाएंगे ठाकुर जी, लड्डू गोपाल के आराम के लिए जुट गए भक्‍त Agra News

आगरा, जेएनएन। मौसम में परिवर्तन आना शुरू हो गया है। सुबह और रात में ठंड का अहसास होने लगा है। ऐसे में अपने आराध्य ठाकुर जी के प्रति सच्ची आस्था रखने भक्तों ने भी उनके लिए आराम के पूरे इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। उनके लिए अंगीठी, स्वेटर्स और शॉल खरीदनी शुरू कर दी है।

loksabha election banner

दीपावली के बाद मौसम बदला है। दोपहर में भले गर्मी रहती हो, लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होती है। एहतियात बरतते हुए लोगों ने गर्म कपड़ों का इंतजाम करना शुरू कर दिया है। न केवल अपने लिए बल्कि अपने प्रभु लड्डू गोपाल के आराम के लिए भी भक्त जुट गए हैं। उनके सेवा भाव को देखते हुए बाजार में ठाकुर जी के लिए भी बाजार तैयार हो गया है। दुकानों पर मौसम को देखते हुए कई नई चीजें आ गई हैं। द्वारिकाधीश बाजार स्थित पोशाक विक्रेता शरद अग्रवाल का कहना है कि अब लगभग हर मौसम के लिए बाल गोपाल के लिए वस्तुएं आती हैं। इस समय भी नई वैरायटी आई हुई हैं। इसमें अंगीठी काफी पसंद की जा रही है। यह शोपीस नहीं है, बल्कि वास्तविक अंगीठी की तरह की काम करती है। इसके अंदर कोयला जलाया जा सकता है। इसकी कीमत 100 रुपये से शुरू है।

ऊनी लंगोट भी

ठंड की बात चली है, तो बाल गोपाल का ध्यान रखते हुए सिर से पांव तक की चीजें उपलब्ध हैं। विक्रेता अभिषेक ने बताया कि भगवान के लिए ऊनी लंगोट भी उपलब्ध है। इसके अलावा स्वेटर्स, शॉल, कंबल भी खरीदे जा रहे हैं। इनकी कीमत 20 रुपये से शुरू हो जाती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.